होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन पांच दिग्गजों की कमेटी करेगी IIMC के नए DG का चयन

इन पांच दिग्गजों की कमेटी करेगी IIMC के नए DG का चयन

केजी सुरेश का कार्यकाल पूरा होने के बाद से नए महानिदेशक की चल रही है तलाश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के नए महानिदेशक (DG) का चुनाव पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने इस कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) के सीईओ संजीव प्रकाश, पूर्व पत्रकार कंचन गुप्ता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सलाहकार रहे अशोक टंडन के साथ ही सूचना-प्रसारण सचिव अमित खरे और ‘प्रेस इंफॉर्मेशेन ब्यूरो’ के डीजी केएस धतवालिया को शामिल किया गया है।

धतवालिया को हाल में भारत सरकार का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। फिलहाल उनके पास ही ‘आईआईएमसी’ के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी है। कंचन गुप्ता को पिछले दिनों राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन का चेयरपर्सन बनाया गया है, वहीं टंडन प्रसार भारती बोर्ड के मेंबर हैं। इस कमेटी की पहली बैठक बुलाने से पूर्व इनके समक्ष संभावित नामों की लिस्ट भेजी जा चुकी है। जल्द ही इस बारे में कमेटी के सदस्यों की मीटिंग होगी।

यह भी पढ़ें: IIMC DG की दौड़ में पत्रकार-प्रोफेसर के बीच टक्कर, शॉर्टलिस्ट हुए नाम

बता दें कि ‘आईआईएमसी’ के डीजी केजी सुरेश का कार्यकाल इस साल मार्च में पूरा हो गया था, तब से यह पोस्ट खाली पड़ी हुई है। इस पद की दौड़ में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार रह चुके संजय द्विवेदी समेत कई नाम शामिल हैं।


टैग्स इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन कुलदीप सिंह धतवालिया आईआईएससी आईआईएमसी डीजी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

15 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago