होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जाने-माने एंटरप्रिन्योर करण बजाज की किताब का आज विमोचन करेंगे गोवा के CM
जाने-माने एंटरप्रिन्योर करण बजाज की किताब का आज विमोचन करेंगे गोवा के CM
देश के जाने-माने एंटरप्रिन्योर व लेखक करण बजाज की किताब ‘द फ्रीडम मेनिफेस्टो: 7 रूल्स टू लिव ए लाइफ ऑफ योर कॉलिंग’ का विमोचन 20 दिसंबर को है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के जाने-माने एंटरप्रिन्योर व लेखक करण बजाज की किताब ‘द फ्रीडम मेनिफेस्टो: 7 रूल्स टू लिव ए लाइफ ऑफ योर कॉलिंग’ (The Freedom Manifesto: 7 Rules to live a life of your calling) का विमोचन 20 दिसंबर यानी आज है। इस किताब का विमोचन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गोवा के पट्टो स्थित कल्चरल हॉल में शाम 6 बजे लॉन्च करेंगे।
किताब के विमोचन के बाद ‘BW बिजनेसवर्ल्ड’ व एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा गोवा के माननीय मुख्यमंत्री व करण बजाज के साथ एक चर्चा की मेजबानी करेंगे।
बजाज की यह नई किताब एक ऐसी किताब है, जो लोगों की मदद करती है, क्योंकि इसमें लेखक जीवन का उद्देश्य और धर्म व स्वतंत्रता का मार्ग कैसा होना चाहिए, जैसे प्रश्नों को बताने का प्रयास करते हैं।
बजाज के मुताबिक, कोई भी वित्तीय लाभ, कोई भी वादा उस व्यक्ति के जीवन को सही नहीं कर सकता, जिसने इस प्राकृतिक नियमों के तहत जिंदगी यापन न की हो। ‘द फ्रीडम मेनिफेस्टो’ उस व्यक्ति की मदद करता है, जो हर दिन सर्वश्रेष्ठ जीना चाहते हैं। ऐसे लोगों को ही यह किताब चरण-दर-चरण मानसिक मॉडल प्रदान करता है। इसका हर एक चरण बेहद ही सरल, गहरा और प्रासंगिक है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि आपका जीवन आपकी पसंद की तरह ही ढल सके।
करण बजाज व्हाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr) के संस्थापक हैं, जिसे बाद में BYJUs द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था। लेखक एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं, जो अपने सबसे अधिक बिकने वाली उपन्यासों- ‘कीप ऑफ द ग्रास’ (Keep Off The Grass), ‘जॉनी गॉन डाउन’ (Johny Gone Down), ‘द योगा ऑफ मैक्स डिसकंटेंट’ (The Yoga Of Max’s Discontent) और ‘द सीकर’ (The Seeker) के लिए जाने जाते हैं।
टैग्स किताब करण बजाज द फ्रीडम मेनिफेस्टो: 7 रूल्स टू लिव ए लाइफ ऑफ योर कॉलिंग