होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में इस बड़े पद से गौरव वर्मा ने दिया इस्तीफा
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में इस बड़े पद से गौरव वर्मा ने दिया इस्तीफा
वह यहां करीब आठ महीने से इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘टाइम्स नेटवर्क’ की ओर से इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली एक खबर के मुताबिक इस चैनल के रेवेन्यू हेड गौरव वर्मा ने यहां से इस्तीफा दे दिया है।
वह यहां करीब आठ महीने से इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, ‘टाइम्स नेटवर्क’ की ओर से इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि इससे पहले गौरव वर्मा ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में बतौर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) और ‘नेटवर्क18’ (Network18) में भी अपनी पारी खेल चुके हैं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा गौरव वर्मा रिजाइन टाइम्स नाउ नवभारत रेवेन्यू हेड