होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Bennett Coleman & Co. Ltd.’ में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बने गौरव राजपूत
‘Bennett Coleman & Co. Ltd.’ में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बने गौरव राजपूत
गौरव राजपूत इससे पहले ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक’ (Standard Chartered Bank) में मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल हेड (Corporate & Investment Bank Marketing) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) ने गौरव राजपूत को अपना नया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस भूमिका में वे BCCL के समूचे ब्रैंड पोर्टफोलियो और मार्केटिंग रणनीतियों को नवीनीकृत और सशक्त बनाने की दिशा में नेतृत्व करेंगे।
गौरव राजपूत ने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग में एमबीए किया है। उन्हें भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और यूके में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में कार्य करने का 28 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल हेड – कॉरपोरेट एंड इन्वेस्टमेंट बैंक मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने 53 देशों में बैंक की मार्केटिंग पहलों का नेतृत्व किया।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड की कंट्री मैनेजमेंट टीम (भारत एवं दक्षिण एशिया) का हिस्सा रहते हुए उन्होंने ब्रैंड को नए सिरे से स्थापित किया, कई पुरस्कार विजेता अभियानों की अगुवाई की, सोशल मीडिया पर भागीदारी को मज़बूत किया, प्रमुख उद्योग संस्थाओं से संबंधों का प्रबंधन किया और CSR पहलों की निगरानी भी की।
IDFC बैंक में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में वे एक्ज़ीक्यूटिव टीम के संस्थापक सदस्य रहे, जहां उन्होंने मार्केटिंग, ब्रैंड, कम्युनिकेशंस और पब्लिक अफेयर्स फंक्शंस की आधारशिला रखी। Cigna TTK में उन्होंने कॉर्पोरेट रणनीति, मार्केटिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और नियामकीय पहलुओं को संभालते हुए कंपनी के सफल लॉन्च में अहम भूमिका निभाई।
गौरव राजपूत ने न केवल स्टार्टअप्स के लिए मार्केटिंग और कॉर्पोरेट अफेयर्स फंक्शंस को सफलतापूर्वक स्थापित किया है, बल्कि बैंकिंग (IDFC Bank) और हेल्थ इंश्योरेंस (Cigna TTK) क्षेत्रों में कई प्रमुख ब्रैंड्स को भी लॉन्च किया है।
टैग्स