होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Yahoo में इस बड़े पद को बाय बोलकर विशाल पारेख ने अब नई दिशा में बढ़ाए कदम
Yahoo में इस बड़े पद को बाय बोलकर विशाल पारेख ने अब नई दिशा में बढ़ाए कदम
अमेरिकन वेब सर्विस प्रोवाइडर ‘याहू’ (Yahoo) में डायरेक्टर (Monetisation) के पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद विशाल पारेख ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अमेरिकन वेब सर्विस प्रोवाइडर ‘याहू’ (Yahoo) में डायरेक्टर (Monetisation) के पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद विशाल पारेख (Vishal Parekh) ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘रिलायंस रिटेल’ (Reliance Retail) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी इस भूमिका में विशाल पारेख ‘रिलायंस रिटेल’ के एडवर्टाइजिंग बिजनेस को संभालेंगे।
बता दें कि ‘याहू’ में पारेख की यह दूसरी पारी थी। उन्होंने करीब चार साल तक ‘वेरिजॉन मीडिया’ (Verizon Media) में अपनी पारी खेलने के बाद सितंबर 2021 में ‘याहू’ को दोबारा जॉइन किया था, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले विशाल पारेख करीब एक दशक पहले ‘याहू’ के साथ काम कर चुके हैं।
पारेख ने ‘एन.एल डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (N.L. Dalmia Institute of Management) से पढ़ाई की है। पूर्व में वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया‘ (Times of India), ‘दैनिक भास्कर‘ (Dainik Bhaskar) और ‘इंफोमीडिया‘ (Infomedia) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स नियुक्ति जॉइनिंग विशाल पारेख अप्वॉइंटमेंट MONETISATION याहू YAHOO रिलायंस रिटेल