होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Group’ के पूर्व चेयरमैन अशोक जैन समेत 17 हस्तियों को मिला ‘Heroes Of Mumbai’ सम्मान

‘Times Group’ के पूर्व चेयरमैन अशोक जैन समेत 17 हस्तियों को मिला ‘Heroes of Mumbai’ सम्मान

‘भाजपा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी हस्तियों की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 17 हस्तियों को महाराष्ट्र सरकार ने ‘मुंबई के नायक’ (Heroes of Mumbai) सम्मान से नवाजा है। इन हस्तियों में ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) के पूर्व चेयरमैन अशोक जैन (अब दिवंगत) का नाम भी शामिल हैं। उनके अलावा रामनाथ गोयनका, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर, दादा साहेब फाल्के, होमी भाभा, वीडी सावरकर, जेआरडी टाटा, धीरूभाई अंबानी, सचिन तेंदुलकर व लता मंगेशकर को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।   

‘भारतीय जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई के गिरगांव स्थित किलाचंद गार्डन में 22 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी हस्तियों की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस पहल की सराहना करते हुए ‘टाइम्स ग्रुप’ के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन का कहना था, ‘तमाम दिग्गजों की उपस्थिति में मेरे दिवंगत पिता अशोक जैन को सम्मान मिलना मुझे काफी गौरवान्वित कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के चेयरमैन के रूप में उनका मुंबई के प्रति गहरा लगाव और स्नेह था।‘

मुंबई में टाइम्स समूह के शुरुआती दिनों और इसके विकास के क्रम में अपने पिता को याद करते हुए विनीत जैन का कहना था, ‘टाइम्स ग्रुप का न केवल हेडक्वार्टर यहीं था, बल्कि जीवनकाल के दौरान यहीं से उन्होंने अपने सभी विस्तार (नए अखबार और मैगजींस) लॉन्च करना भी शुरू किया। इस प्रकार, एशिया की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक की स्थापना करते समय उन्होंने जो कुछ भी किया, उसके केंद्र में मुंबई ही था।’

इसके साथ ही विनीत जैन का यह भी कहना था, ‘अपने पूरे परिवार और टाइम्स ग्रुप की ओर से मैं अपने दिवंगत पिता को इस सम्मान के लिए मंगल प्रभात लोढ़ा और पूरी महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

बता दें कि इस कार्यक्रम की परिकल्पना के पीछे राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की अहम भूमिका रही। लोढ़ा ने ' Heroes of Mumbai' पहल के पीछे की प्रेरणा के बारे में बताते हुए कहा, ‘इस पहल का उद्देश्य प्रभावशाली हस्तियों की प्रतिमाओं का अनावरण करके उन्हें सम्मानित करना और आर्थिक समृद्धि, सुरक्षा और सांस्कृतिक संवर्धन जैसे विभिन्न पहलुओं में मुंबई की प्रगति में उनके योगदान को स्वीकार करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुंबईकरों के लिए प्रेरणा के एक स्थायी स्रोत के रूप में काम करना है।’  


टैग्स अवॉर्ड सम्मान टाइम्स ग्रुप महाराष्ट्र सरकार पूर्व चेयरमैन अशोक जैन हीरोज ऑफ मुंबई
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago