होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वीडियो जर्नलिस्ट की हत्या के मामले में राज्यपाल व CM का पूर्व PRO गिरफ्तार

वीडियो जर्नलिस्ट की हत्या के मामले में राज्यपाल व CM का पूर्व PRO गिरफ्तार

इस मामले की मुख्य आरोपित एक महिला पत्रकार अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वेब पोर्टल के कैमरामैन की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को ओडिशा सूचना सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और ओडिशा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के पूर्व पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) निरंजन सेठी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का कहना है कि जिस समय कैमरामैन मानस कुमार स्वैन (28) की पीट-पीटकर हत्या की गई, उस समय कथित रूप से निरंजन सेठी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, मानस के शव को कथित रूप से सेठी के दिशा-निर्देशन में ठिकाने लगाया गया था।

बताया जाता है कि सेठी राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक (तकनीकी) के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग के पीआरओ के रूप में कार्य किया था। जब सत्य नारायण रेड्डी ओडिशा के राज्यपाल थे, तब वह राज्यपाल के कार्यालय में भी पीआरओ थे।

वहीं, हत्याकांड में मुख्य आरोपित बताई जा रही महिला पत्रकार शर्मिष्ठा राउत फरार हैं। पुलिस ने राउत की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। राउत पाक्षिक समाचार पत्र ‘संपूर्ण ओडिया’ (Sampurna Odia) की संपादक हैं। अपनी सेवानिवृत्ति के दिन सेठी ने इस अखबार को पैनल में शामिल किया था, जिसका अर्थ था कि समाचार पत्र को राज्य सरकार से नियमित विज्ञापन मिलेगा। इसके अलावा राउत एक वेब पोर्टल भी संचालित करती हैं।  

इस मामले में कैमरामैन के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उनका कहना था कि मानस छह फरवरी को एक शादी की शूटिंग के लिए भुवनेश्वर से भद्रक गए थे और उसके बाद से लापता थे।

पुलिस के अनुसार, स्वैन पहले राउत के वेब चैनल के साथ काम कर रहे थे, लेकिन कुछ महीने पहले अनबन होने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। स्वैन की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसके पास एक मेमोरी चिप थी, जिसमें आरोपित से संबंधित कुछ संवेदनशील जानकारी थी। हालांकि, अभी इस चिप के बारे में कुछ सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मानस का अपहरण तब किया गया, जब वह भुवनेश्वर लौट रहा था।

पुलिस का यह भी कहना है कि मानस को भुवनेश्वर के दयाल वृद्धाश्रम ले जाया गया, जिसे पत्रकार द्वारा संचालित किया जा रहा था। वहां राउत के गुर्गों ने मानस पर बेरहमी से हमला किया। उस दौरान सेठी वहां मौजूद थे। मानस की मौत के बाद शव को नयागढ़ ले जाया गया और 8 फरवरी को एक धान के खेत में दफना दिया गया।

मानस का शव 12 मार्च को बरामद किया गया था। भद्रक पुलिस ने मानस के अपहरण में उनकी संदिग्ध भूमिका के लिए पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने इस मामले में 12 मार्च को भाग्यधर नायक (26), बेबेक नायक (19) और कृष्ण चंद्र नायक (50) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने शर्मिष्ठा और निरंजन सेठी से जुड़े राज उगल दिए।


टैग्स गिरफ्तार पीआरओ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर हत्याकांड निरंजन सेठी मानस कुमार स्वैन शर्मिष्ठा राउत संपूर्ण ओडिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

42 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago