होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दुनिया से विदा ले गए गोरखपुर प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल

दुनिया से विदा ले गए गोरखपुर प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल

यूपी में गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का रविवार को निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यूपी में गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का रविवार को निधन हो गया। 57 वर्षीय शुक्ल का निधन रविवार सुबह हृदय गति रुकने से हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह देर तक वे जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उनके छोटे बेटे उत्कर्ष शुक्ला ने कमरे में जाकर देखा, जहां उन्हें लगा कि पिताजी को तकलीफ है और वे बोल नहीं रहे, लिहाजा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनके निधन की वजह हृदय गति रुकना बताया।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सदर सांसद रविकिशन, भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रेसक्लब के वर्तमान अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, महामंत्री मनोज यादव और अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरविंद शुक्ल ने विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में कार्य किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। पत्रकारिता के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह उनका चला जाना बेहद तकलीफदेह है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस पीड़ा से उबरने के लिए ताकत दे।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अरविंदजी से हम सबका भावनात्मक रिश्ता तो था ही, वे बड़े भाई और दोस्त जैसे थे। जॉर्नलिस्ट प्रेस क्लब गोरखपुर की स्थापना उन्हीं के नेतृत्व में और उनके अनथक प्रयासों से ही सम्भव हो पाया था। संस्थापक टीम का मैं भी एक सदस्य हूं। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।  

गौरतलब है कि अरविंद शुक्ल करीब तीन दशक से भी ज्यादा समय तक पत्रकारिता में सक्रिय थे। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वे इसके संस्थापक मंत्री भी थे। बाद में वे प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने। उनके कार्यकाल में प्रेस क्लब को कई बड़ी उपलब्धियां भी मिली। उनका कार्य बहुत ही सराहनीय और शानदार रहा।

 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स गोरखपुर प्रेसक्लब अरविंद शुक्ल का निधन वरिष्‍ठ पत्रकार अरविंद शुक्‍ल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago