होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FEVER FM के पूर्व CEO हर्षद जैन ने अब इस दिशा में बढ़ाए कदम

FEVER FM के पूर्व CEO हर्षद जैन ने अब इस दिशा में बढ़ाए कदम

हर्षद जैन को 27 साल का विशाल अनुभव है। पूर्व में वह NMW, PepsiCo, World Space और Bharti Airtel में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘एचटी मीडिया’ (HT Media) के स्वामित्व वाले ‘नेक्स्ट मीडिया वर्क्स‘ (NMW) के पूर्व एमडी और सीईओ हर्षद जैन ने ‘अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स’ (Adani Airport Holdings) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। हर्षद जैन के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अक्टूबर में यहां पर बतौर जॉइंट प्रेजिडेंट (Non-Aero business) जॉइन किया है। हालांकि, इस बारे अडानी ग्रुप अथवा हर्षद जैन ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

बता दें कि 22 अप्रैल 2019 को हर्षद जैन को तीन साल के लिए ‘NMW’ का सीईओ नियुक्त किया गया था। इस भूमिका में वह तीनों प्रमुख ब्रैंड्स फीवर एफएम, रेडियो नशा और रेडियो वन का नेतृत्व कर रहे थे।

इस भूमिका को संभालने से पहले वह एचटी मीडिया के स्वामित्व वाले ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) के सीईओ थे, जहां पर वह ‘फीवर’ और ‘नशा’ के साथ ही फीवर एंटरटेनमेंट बिजनेस संभालते थे। अक्टूबर 2011 में कंपनी को जॉइन करने के बाद उन्होंने ‘फीवर एफएम‘ में करीब आठ साल की पारी खेली थी।

हर्षद जैन को 27 साल का विशाल अनुभव है। पूर्व में वह NMW, PepsiCo, World Space और Bharti Airtel जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


टैग्स एचटी मीडिया रेडियो नशा फीवर एफएम हर्षद जैन पेप्सिको अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

20 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago