होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उदय शंकर ने Lupa India में हासिल की बड़ी हिस्सेदारी: रिपोर्ट्स
उदय शंकर ने Lupa India में हासिल की बड़ी हिस्सेदारी: रिपोर्ट्स
मीडिया, एजुकेशन और हेल्थकेयर पर केंद्रित इन्वेस्टमेंट कंपनी ल्यूपा इंडिया की स्थापना 21 सेंचुरी फॉक्स के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर जेम्स मर्डोक ने की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘स्टार इंडिया’ (Star India) के पूर्व चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक’ (The Walt Disney Company, Asia Pacific) के पूर्व प्रेजिडेंट उदय शंकर के बारे में खबर है कि उन्होंने इन्वेस्ट कंपनी ‘ल्यूपा इंडिया’ (Lupa India) में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
बता दें कि ‘ल्यूपा सिस्टम्स’ (Lupa Systems) एक प्राइवेट होल्डिंग कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 2019 में ‘21st Century Fox‘,‘Sky plc‘ और ‘STAR‘ के पूर्व सीईओ जेम्स मर्डोक ने की थी। इस कंपनी का न्यूयॉर्क और मुंबई में ऑफिस है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेम्स मर्डोक ने ल्यूपा के लिए पहले ही इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल्स की एक टीम बना ली है और माना जाता है कि इनमें से ज्यादातर प्रोफेशनल्स उदय शंकर के पूर्व सहयोगी हैं। इस साल की शुरुआत में ‘ल्यूपा सिस्टम्स’ के सीईओ जेम्स मर्डोक और उदय शंकर ने नए वेंचर के साथ टेक्नोलॉजी और मीडिया सेक्टर में नए तरह के प्रयोग करने की घोषणा की थी।
टैग्स उदय शंकर स्टार इंडिया नेटवर्क वॉल्ट डिज्नी कंपनी जेम्स मर्डोक ल्यूपा सिस्टम्स