होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'मीडिया संवाद' में प्रमुख वक्ता होंगे ‘एबीपी नेटवर्क’ के पूर्व सीईओ अविनाश पांडेय

'मीडिया संवाद' में प्रमुख वक्ता होंगे ‘एबीपी नेटवर्क’ के पूर्व सीईओ अविनाश पांडेय

'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम में ‘एबीपी नेटवर्क’ के पूर्व सीईओ अविनाश पांडेय भी प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की जा रही 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ जाएगा। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कार्यक्रम में पहले एडिशन की तरह एक बार फिर मुख्य अतिथि होंगे। यह इस कार्यक्रम का तीसरा एडिशन है।

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले 'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल होगा, जिसमें ‘एबीपी नेटवर्क’ के पूर्व सीईओ अविनाश पांडेय भी प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल होंगे।

गौरतलब है कि इस साल जून में 'एबीपी नेटवर्क' (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय ने लगभग दो दशकों के लंबे कार्यकाल के बाद समूह से अलग होने का फैसला लिया था। अविनाश पांडेय 2005 में 'एबीपी नेटवर्क' से जुड़े थे और कई वर्षों तक महत्वपूर्ण पदों पर रहे, जिससे यह ब्रैंड देश के सबसे सफल और सम्मानित ब्रॉडकास्टर्स में से एक बन गया।

जनवरी 2019 में, अविनाश पांडेय को एबीपी नेटवर्क के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया और उनके नेतृत्व में ही, एबीपी नेटवर्क ने ब्रॉडकास्ट और डिजिटल स्पेस में तेजी से आगे बढ़ता गया। 

अविनाश पांडेय के पास रीजनल और डिजिटल होने की क्षमता को पहचानने की दूरदर्शिता थी, लिहाजा उन्होंने भारतीय दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रीमियर कंटेंट बनाने पर जोर दिया। 

 एबीपी नेटवर्क के सीईओ के तौर पर अविनाश पांडेय ने भारत के अग्रणी टेलीविजन और डिजिटल नेटवर्क का नेतृत्व किया, जिसमें केबल व सैटेलाइट पर 24×7 चलने वाले चार टीवी चैनल है, जो डिजिटल पर आठ भाषाओं में सेवा प्रदान करते हैं, जिससे कुल 500 मिलियन से अधिक दर्शक जुड़े हुए हैं। वह 'एबीपी स्टूडियो' के फाउंडर डायरेक्टर भी हैं, जिसने कई अवॉर्ड-विनिंग फिल्में और टीवी सीरीज दी हैं। अविनाश पांडेय वर्तमान में इंटरनेशनल ऐडवरटाइजिंग एसोसिएशन (इंडिया चैप्टर) के प्रेजिडेंट भी हैं।

एबीपी नेटवर्क के सीईओ के तौर पर अविनाश पांडेय को इस साल मार्च में हुए 'एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स' (enba 2023) के 'सीईओ ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

 


टैग्स अविनाश पांडेय मीडिया संवाद
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago