होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ टीवी पत्रकार मुग्धा कालरा को FLYX में मिली बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मुग्धा कालरा को FLYX में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुग्धा कालरा न्यूज और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और उन्हें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

स्ट्रीमिंग सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म FLYX ने जानी-मानी पत्रकार मुग्धा कालरा (Mugdha Kalra) को हेड (कंटेंट स्ट्रैटेजी) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और फॉर्मेट्स पर कंटेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के बीच इसकी पहुंच बढ़ाई जा सके। बता दें कि इससे पहले FLYX ने Bakstage पेश किया था। इस प्लेटफॉर्म पर लोग एक-दूसरे से ऑडियो चैट कर सकते हैं।

 इस बारे में मुग्धा कालरा का कहना है, ‘FLYX और Bakstage परिवार की नई सदस्य के रूप में नई संभावनाओं का पता लगाने और ऑडियो स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। मेरा प्रयास होगा कि हर वर्ग के लोगों को बातचीत करने,  उन्हें आपस में जोड़े रखने और दिलचस्प कंटेंट बनाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में सक्षम बनाया जाए।’

वहीं, इस बारे में FLYX और Bakstage के फाउंडर व सीईओ शशांक सिंह का कहना है, ‘चीफ कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के तौर पर अपनी टीम में मुग्धा के शामिल होने पर हम काफी खुश हैं। कंटेंट क्यूरेशन और मीडिया के क्षेत्र में उनके विशाल अनुभव का इस प्लेटफॉर्म और हमारे यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा।’

बता दें कि मुग्धा कालरा न्यूज और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और उन्हें कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह न्यूज18 इंडिया (News 18 India), जी (Zee), आजतक (Aaj Tak), एनडीटीवी इंडिया (NDTV India) और सीएनबीसी आवाज (CNBC Awaaz) जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में प्राइम टाइम का हिस्सा रही हैं। वह नेटवर्क18 के चैनल्स पर तमाम विषयों पर स्पेशल प्रोग्रामिंग को होस्ट करती नजर आती हैं। मुग्धा ‘Not That Different’ की फाउंडर भी हैं। यह प्लेटफॉर्म न्यूरो-विविधता (neuro-diversity) के बारे में मुख्य धारा की बातचीत की दिशा में काम करता है।


टैग्स अपॉइंटमेंट नियुक्ति कंटेंट स्ट्रैटेजी मुग्धा कालरा लीडरशिप
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

44 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago