होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इनके सिर सजा वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड का ताज, देखें पूरी लिस्ट

इनके सिर सजा वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड का ताज, देखें पूरी लिस्ट

यह इस कार्यक्रम का पहला एडिशन था और वर्चुअल रूप से इसका आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से बुधवार को एक्सचेंज4मीडिया पब्लिक रिलेशंस एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस वूमेन अचीवर्स समिट और अवॉर्ड्स (exchange4media PR and Corp Comm Women Achievers Summit and Awards) 2020 का आयोजन किया गया। यह इस कार्यक्रम का पहला एडिशन था और वर्चुअल रूप से इसका आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को सम्मानित करना और उन्हें एक नई पहचान देना था, जो पब्लिक रिलेशन और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं और सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इस पहल के माध्यम से, उन एजेंसियों और कॉरपोरेट्स की भी प्रशंसा की गई जो अपनी कार्य संस्कृति में लैंगिक विविधता (gender diversity) को प्रोत्साहित करके उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

ये अवॉर्ड्स 13 श्रेणियों में दिए गए। इसके तहत पब्लिक रिलेशंस कैटेगरी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सुनयना मलिक (Managing Director, India & Senior Vice President, APAC, at Archetype) को दिया गया। वहीं, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस कैटेगरी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रोमा बलवानी (Director – Communications & Brand, Group Vedanta at Vedanta) को दिया गया।

‘एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड शिवानी गुप्ता (Managing Director and Chief Happiness Officer, Strategic Partners Group),  मनीषा चौधरी (Founder Director, Value 360 Communications Pvt Ltd), रूबी सिन्हा (Managing Director, Kommune Brand Communications Pvt Ltd), पूजा उदित पाठक (Co-founder, Media Mantra), Poonam Prahlad( Founder & Director, Media Moments Insight Pvt. Ltd) और मुक्ता कुमार Director Communications, Konnections IMAG) को मिला। ‘Best Organization for Women Empowerment’ की ट्रॉफी Avian WE, Strategic Partners Group (SPAG), Communicate India, STL- Sterlite Technologies Ltd, REC Limited और WIZSPK Communication को मिली।

कम्युनिकेटर ऑफ द ईयर कैटेगरी (Corp Comm Professional) के तहत सात महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें राखी लालवानी (Vice President-PR and Corporate Communication, The Indian Hotels Company Limited), सुकन्या चक्रबर्ती (Head-Corporate Communication & CSR, VFS Global Services India Pvt Ltd), सुनीता वेणुगोपाल (Director Corporate Communications, Walmart), सी लीखा (Director-Corporate Communications & Brand Reputation, Indigo), गीतिका बांगिया (Lead-Corporate Communications and PR, Philips India Ltd), पल्लवी चंद्रा (PR Lead-HONOR India, Huawei Telecommunications (India) Co. Pvt Ltd) और दीपा शशिधरन (Head Corporate Communications, Continental Automotive Components India Pvt Ltd) शामिल रहीं।

विजेताओं की पूरी लिस्ट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स रोमा बलवानी सुनयना मलिक
सम्बंधित खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

17 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

18 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

2 days ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

17 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

17 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

18 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

16 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

17 hours ago