होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार ने फेसबुक इंडिया की महिला अधिकारी पर दर्ज कराई FIR, लगाए गंभीर आरोप
पत्रकार ने फेसबुक इंडिया की महिला अधिकारी पर दर्ज कराई FIR, लगाए गंभीर आरोप
फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास, राम साहू और विवेक सिन्हा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 अगस्त को अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल में प्रकाशित एक लेख पर कमेंट करते हुए आवेश तिवारी ने लिखा था, ’अंखी दास लोकसभा चुनाव से पूर्व फेसबुक के राजनीतिक हित के लिए तमाम तरह की हेट स्पीच से जुड़ी पोस्ट को न हटाने के लिए अपने अधीनस्थों पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना था कि इससे केंद्र सरकार से राजनीतिक संबंध खराब हो सकते हैं।‘ इस पोस्ट को लेकर 16 अगस्त की रात आंखी दास ने दिल्ली के साइबर सेल में पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आवेश तिवारी का भी नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: फेसबुक इंडिया की इस महिला अधिकारी ने बताया जान का खतरा, पुलिस तक पहुंचा मामला
अपनी एफआईआर में आवेश तिवारी का कहना है कि इसके बाद से राम साहू और विवेक सिन्हा ने संवेदनशील तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें धमकी दी। आवेश तिवारी का यह भी कहना है कि तीनों उन्हें धार्मिक वैमनस्य फैला रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अंखी दास ने अपनी जान का खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
टैग्स धमकी दिल्ली पुलिस एफआईआर फेसबुक इंडिया अंखी दास