होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया स्वामित्व के मुद्दों को लेकर TRAI के परामर्श पत्र पर राय देने की तारीख बढ़ी
मीडिया स्वामित्व के मुद्दों को लेकर TRAI के परामर्श पत्र पर राय देने की तारीख बढ़ी
ट्राई ने 12 अप्रैल 2022 को ‘मीडिया स्वामित्व से संबंधित मुद्दों’ पर एक परामर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) जारी किया था और स्टेकहोल्डर्स से राय मांगी थी, जिसकी समय सीमा अब बढ़ा दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि कि ट्राई ने 12 अप्रैल 2022 को ‘मीडिया स्वामित्व से संबंधित मुद्दों’ पर एक परामर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) जारी किया था और स्टेकहोल्डर्स से राय मांगी थी, जिसकी समय सीमा अब बढ़ा दी गई है।
ट्राई का कहना है कि स्टेकहोल्डर्स से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, इस आधार पर कि परामर्श पत्र में कई मुद्दों पर गहन अध्ययन की जरूरत है, लिहाजा टिप्पणियों (कमेंट्स) और प्रति-टिप्पणियों (काउंटर कमेंट्स) को जमा करने अंतिम तिथि को क्रमश: 7 जून 2022 और 21 जून 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि स्टेकहोल्डर्स परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर टिप्पणियां प्राप्त करने की पहले अंतिम तारीख 10 मई 2022 और प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 24 मई 2022 थी।
ट्राई ने मीडिया स्वामित्व से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अपनी सिफारिशें भेजी हुई हैं। बता दें कि इस तरह की सिफारिशें पिछली बार 12.08.2014 को भेजी गई थी।
ट्राई को हाल ही में सूचना-प्रसारण मंत्रालय से एक संदर्भ (reference) प्राप्त हुआ है, जिसमें मीडिया व मनोरंजन इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसी नई डिजिटल टेक्नोलॉजी के आगमन से 2014 की सिफारिशों पर पुनर्विचार और सिफारिशों का एक नया सेट जारी करने की मांग की गई है।
टैग्स ट्राई कंसल्टेशन पेपर परामर्श पत्र टिप्पणी प्रति-टिप्पणी