होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह की हिस्सेदारी बेचने के मामले में अब हो रही ये तैयारी
ZEE समूह की हिस्सेदारी बेचने के मामले में अब हो रही ये तैयारी
इस बारे में डील लगभग हो चुकी है और यह रकम कर्जदाताओं को चुकाई जाएगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) अपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEE) की 16.5 प्रतिशत हिस्सेदारी वित्तीय निवेशकों को बेचने की योजना बना रहा है। इनमें से 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी ‘OFI Global China Fund’ और 'LLC’ अथवा इसकी सहयोगी कंपनियों को बेचने की योजना है।
माना जा रहा है कि यह बिक्री अगले कुछ दिनों में हो सकती है और इससे कंपनी के प्रमोटर्स को 4500-5000 करोड़ रुपए की वसूली में मदद मिलेगी। बताया जाता है कि इस बारे में डील लगभग हो चुकी है और 16.5 हिस्सेदारी बेचने के बाद कर्जदाताओं को यह रकम चुकाई जाएगी। इस डील के बाद प्रमोटर्स की इस कंपनी में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी और पुनीत गोयनका एमडी व सीईओ के तौर पर काम करते रहेंगे।
टैग्स एस्सेल ग्रुप जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड जीटीवी