होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल: इस वजह से जब्त हुआ 19 शिक्षाविदों का रिकॉर्ड, खंगाली जा रही ‘कुंडली’

माखनलाल: इस वजह से जब्त हुआ 19 शिक्षाविदों का रिकॉर्ड, खंगाली जा रही ‘कुंडली’

ईओडब्ल्यू ने विश्वविद्यालय के 19 प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और रीडर को जारी किया है सम्मन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

विभिन्न आरोपों में घिरे देश के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCNUJC) के पूर्व कुलपति ब्रजकिशोर कुठियाला के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने विश्वविद्यालय के 19 प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और रीडर को सम्मन जारी किया है। इसके साथ ही इन सभी के बायोडाटा और एकैडमिक रिकॉर्ड को जब्त कर लिया गया है। कुल 22 शिक्षाविदों के खिलाफ  ईओडब्ल्यू जांच कर रही है, लेकिन अभी तीन का रिकॉर्ड नहीं मिला है। आर्थिक अपराध शाखा की इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुठियाला के कार्यकाल में जिन 800 से ज्यादा अध्ययन केंद्रों को अनुमति दी गई थी, उन्हें भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है। आरोप है कि अध्ययन केंद्र खोलने के नाम पर भी नियम-कानून को दरकिनार कर जमकर घोटाला किया गया है।

यह भी आरोप है कि वर्ष 2003 से 2018 के दौरान अपने 15 साल की कार्य अवधि में कुठियाला ने विश्वविद्यालय के फंड का अनापशनाप इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस फंड को महंगी शराब खरीदने के साथ ही अपनी पत्नी के विदेश दौरे के दौरान भी इस्तेमाल किया है।

अब जांच की जा रही है कि किसकी अनुमति से ये दौरे किए गए, इनके बिल किसके द्वारा पास किए गए और इनसे विश्वविद्याल को क्या लाभ हुआ। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के खर्चे पर खरीदी गई शराब के मामले को भी जांच में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि आर्थिक अपराध शाखा ने विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बृजकिशोर कुठियाला सहित 20 प्रोफेसर व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कुठियाला पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित संस्थानों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयोजनों में विवि की राशि के दुरुपयोग का आरोप है। यह एफआईआर विवि में वर्ष 2010 से लेकर 2018 के बीच हुई गड़बड़ियों को लेकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल के आवेदन और दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर दर्ज की गई थी।

कुठियाला सहित 20 प्रोफेसर व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अकडेमिशियन्स फ़ॉर फ्रीडम, दिल्ली, के तत्वावधान में 300 से अधिक प्राध्यापकों सहित 15 से अधिक कुलपति, पूर्व कुलपति और प्रति कुलपतियों ने विश्वविद्यालय पर राजनैतिक दमन का आरोप लगाते हुए उपराष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की थी। उपराष्ट्रपति इस विश्वविद्यालय के विज़िटर (कुलाध्यक्ष) हैं और विश्वविद्यालय के अधिनियम के अंतर्गत उन्हें यह अधिकार प्राप्त है।

 आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी ब्रजकिशोर कुठियाला आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

13 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

13 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago