होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यों में प्रेस को कितनी है आजादी, एडिटर्स गिल्ड की ये टीम करेगी पड़ताल

राज्यों में प्रेस को कितनी है आजादी, एडिटर्स गिल्ड की ये टीम करेगी पड़ताल

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा जैसे राज्यों में सिमटते प्रेस की आजादी का जायजा लेने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने की योजना बना रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

संपादकों की शीर्ष संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा जैसे राज्यों में सिमटते प्रेस की आजादी का जायजा लेने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने की योजना बना रही है। आउटलुक की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम हाल के महीनों में देश भर में पत्रकारों की हुई गिरफ्तारी और हमलों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। फैक्ट फाइंडिंग कमिशन बनाने का निर्णय 2 नवंबर को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) की नई कार्यकारी समिति की पहली बैठक में लिया गया था।

रायगढ़ पुलिस द्वारा हाल ही में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से मीडिया संगठनों, प्रेस की आजादी और राज्य दमन के मुद्दे पर बहसें गरमाई हुई है।  

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएफजे) और इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (आईपीआई) सरीखे कई संस्थानों ने विभिन्न राज्यों के पत्रकारों के खिलाफ बढ़ते दमन पर चिंता व्यक्त की है। कई राज्यों में कई पत्रकार बिना जमानत के भी जेलों में बंद हैं।

5 अक्टूबर को मलयालम पोर्टल के लिए काम करने वाले दिल्ली के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था। पत्रकार दलित महिला के साथ हुए कथित गैंगरेप और हत्या को कवर करने के लिए हाथरस जा रहा था। सामूहिक बलात्कार और हत्या को कवर करने के लिए हाथरस जा रहे थे।

पत्रकार को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत देशद्रोह और अन्य आतंकी आरोप लगाए गए हैं। एक महीने के बाद भी, उनके वकीलों और दोस्तों को मथुरा जेल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है, जहां वो वर्तमान में बंद हैं।

हाल ही में स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया को रिहा किया गया है। उन्हें एक ट्वीट को लेकर यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कई महीनों तक उन्हें जेल में बिताना पड़ा। वहीं, जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा नई मीडिया नीति ने राज्य में मीडिया और इंटरनेट के अधिक विनियमन के बारे में चिंता बढ़ाई है।


टैग्स मीडिया एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया प्रेस की आजादी फैक्ट फाइंडिंग टीम
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago