होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो न्यूज पोर्टल्स के खिलाफ आयकर के 'छापे' पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता, रखी ये मांग

दो न्यूज पोर्टल्स के खिलाफ आयकर के 'छापे' पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता, रखी ये मांग

दो न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और ‘न्यूजलांड्री’ के ऑफिसों पर शुक्रवार को आयकर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के मामले में ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ आगे आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दो न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ (NewsClick) और ‘न्यूजलांड्री’ (News Laundry) के ऑफिसों पर शुक्रवार को आयकर विभाग द्वारा की गई ‘सर्वे’ की कार्यवाही के मामले में ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (Editors Guild Of India) आगे आया है। गिल्ड ने इस मामले में चिंता जताते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है।

इस स्टेटमेंट में गिल्ड का कहना है, ‘इस तरह की कार्यवाही के दौरान पत्रकारों का तमाम डाटा जब्त कर लिया गया, जिसमें काफी संवेदनशील सूचना जैसे पत्रकारों के सूत्रों की जानकारी आदि हो सकती है। यह प्रेस की आजादी और वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।’

इसी साल जुलाई में ‘दैनिक भास्कर‘ और ‘भारत समाचार‘ के कार्यालयों पर भी आयकर विभाग के छापे के छापों का जिक्र करते हुए एडिटर्स गिल्ड ने अपने स्टेटमेंट में मांग की है कि इस तरह की पड़ताल के दौरान अतिरिक्त सावधानी व संवेदनशीलता बरती जाए, जिससे पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के अधिकारों पर आंच न आए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए की इस तरह की जांच तय नियमों के तहत की जाए।  

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने शुक्रवार को ‘न्यूजक्लिक’ और ‘न्यूजलांड्री’ के ऑफिसों पर छापेमारी की थी। हालांकि इसे अधिकारियों ने सिर्फ सर्वे का नाम दिया था। इस मामले में ‘न्यूजलांड्री‘ के को-फाउंडर अभिनंदन सेखरी ने इस कार्यवाही को उनके अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया था।


टैग्स आयकर विभाग प्रेस की स्वतंत्रता न्यूज क्लिक आयकर छापा न्यूजलॉन्ड्री न्यूजक्लिक एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया इनकम टैक्स रेड
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago