होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकारों के ऑनलाइन उत्पीड़न पर एडिटर्स गिल्ड नाराज, की ये मांग

महिला पत्रकारों के ऑनलाइन उत्पीड़न पर एडिटर्स गिल्ड नाराज, की ये मांग

पिछले कुछ दिनों से विभिन्न ऐप्स के जरिए महिला पत्रकारों समेत अन्य धर्म की महिलाओं को निशाना बनाने की बात सामने आ रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पिछले कुछ दिनों से विभिन्न ऐप्स के जरिए महिला पत्रकारों समेत अन्य धर्म की महिलाओं को निशाना बनाने की बात सामने आ रही है। इन महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोलिंग और यौन शोषण की धमकी के बढ़ते मामले के बीच एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कड़ी आलोचना व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की है। गिल्ड ने सरकार और सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

गिल्ड ने कहा है कि सरकार को ऐसी आपराधिक सोच रखने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। 

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा के द्वारा मंगलवार को जारी एक संदेश में कहा गया है कि हाल ही में यह देखने में आ रहा है कि जो भी पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। महिला पत्रकारों को गाली दी जाती है और विभिन्न ऐप्स पर उनसे अभद्र बर्ताव किया जाता है। गिल्ड ने कहा है कि सरकार को इस तरह की सोच रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे लोकतंत्र में पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। 

हाल ही में सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी के मामले पर भी एडिटर्स गिल्ड ने कार्रवाई की अपील की है। एडिटर्स गिल्ड ने कहा कि गिटहब प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार की आलोचना करने वाली पत्रकारों की निलामी की बात हुई है। हालांकि सरकारी एजेंसियों ने इन ऐप्स के पीछे के लोगों को गिरफ्तार किया है, फिर भी इस मामले में जांच की आवश्यकता है।

बयान के आखिर में कहा गया है, ‘एडिटर्स गिल्ड की मांग है कि सरकार इस गलत और अपमानजनक डिजिटल इको-सिस्टम को तोड़ने और खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठाए। साथ ही टेक फॉग ऐप मामले में सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ अहम लोगों पर आरोप है, ऐसे में गिल्ड की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट मामले का संज्ञान ले और इसके जांच का आदेश दें।’


टैग्स महिला पत्रकार एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ऑनलाइन ऐप्स बुल्ली बाई ऐप गिटहब
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago