होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल के संपादक का जेल से निकलने का रास्ता साफ, माननी होंगी ये शर्तें

न्यूज चैनल के संपादक का जेल से निकलने का रास्ता साफ, माननी होंगी ये शर्तें

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक खबर का प्रसारण करने और धोखाधड़ी के मामले हुई थी गिरफ्तारी

पंकज शर्मा 6 years ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक खबर का प्रसारण करने और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार नोएडा के न्यूज चैनल ‘नेशन लाइव’ (Nation Live) के मैनेजिंग एडिटर अनुज शुक्ला को इलाहाबाद हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति अजित सिंह की कोर्ट ने अनुज शुक्ला को व्यक्तिगत मुचलके व दो प्रतिभूतियों पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अनुज के खिलाफ नोएडा के फेज-टू थाने में मुकदमा दर्ज है और वह फिलहाल ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में निरुद्ध है।

कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जमानत के दौरान अनुज साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेगा और न ही गवाहों को किसी तरह प्रभावित करेगा। उसे नियत तारीख पर अदालत के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसके अलावा वह भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति नहीं करेगा। अदालत ने यह भी कहा है कि जमानत पर रहने के दौरान यदि अनुज शर्तों का उल्लंघन करेगा तो उसकी जमानत रद कर दी जाएगी।   

कोर्ट के समक्ष अनुज ने दलील दी कि वह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। सभी अपराध न्यूज चैनल के मालिकों द्वारा किए गए हैं। वह चैनल का मालिक या निदेशक नहीं है। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। वह जमानत का दुरुपयोग नहीं करेगा और जांच में पूरा सहयोग करेगा। अनुज का यह भी तर्क था कि इसी मामले में सह अभियुक्त न्यूज एंकर अंशुल कौशिक को जमानत पर रिहा किया जा चुका है, जबकि चैनल हेड इशिका सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि 6 जून को नोएडा के सेक्टर-65 स्थित नेशन लाइव चैनल पर एक डिबेट का आयोजन हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानिजनक खबर चलाई गई थी। पुलिस ने आठ जून को मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों पत्रकारों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।


टैग्स योगी आदित्यनाथ अनुज शुक्ला नेशन लाइव इशिका सिंह ISHIKA SINGH अंशुल ANSHUL इलाहाबाद हाई कोर्ट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

19 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago