होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रभात खबर के प्रधान संपादक को मिली धमकी, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की कड़ी निंदा

प्रभात खबर के प्रधान संपादक को मिली धमकी, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की कड़ी निंदा

इस पूरे मामले को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रतिष्ठित हिंदी अखबार 'प्रभात खबर' के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी मिली है। दरअसल, आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से योगेंद्र तिवारी के नाम से धमकी दी गयी है। धमकी का कॉल (इस मोबाइल नंबर 0651-2911807 से) आशुतोष चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर पर आया था। घटना को लेकर  स्थानीय संपादक विजय पाठक ने राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, रांची के डीसी, एसएसपी, कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा कारा के अधीक्षक से लिखित शिकायत की है।

उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस पूरे मामले को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को दी गयी धमकी पर चिंता व्यक्त की है और कहा कि हम झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस से आग्रह करते हैं कि धमकियों पर गंभीरता से ध्यान दें।

आपको बता दे, संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को उक्त नंबर से फोन सुबह 8.28 बजे आया था। फोन करने वाले ने पहले खुद का नाम योगेंद्र तिवारी बताया। इसके बाद उसने प्रभात खबर में छप रही खबरों का उल्लेख करते हुए धमकी दी।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago

बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago