होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2020: जूरी ने किया विजेताओं का चयन, तीन अप्रैल को घोषित होंगे नाम
enba 2020: जूरी ने किया विजेताओं का चयन, तीन अप्रैल को घोषित होंगे नाम
विजेताओं का चुनाव करने के लिए 27 मार्च को दिल्ली में जूरी मीट का आयोजन किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2020 का आयोजन करने जा रहा है।
इनबा का यह 13वां एडिशन है। इस साल इन अवॉर्ड्स के लिए 600 से ज्यादा एंट्रीज मिलीं। तमाम एंट्रीज में से विजेताओं का चुनाव करने के लिए 27 मार्च 2021 को आईटीसी मौर्या (ITC Maurya) होटल में जूरी मीट का आयोजन किया गया।
राज्यसभा सदस्य और ‘भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद’ (Indian Council for Cultural Relations) के चेयरमैन विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज इस जूरी में शामिल हुए। विजेताओं के नामों की घोषणा तीन अप्रैल 2021 को की जाएगी। 27 मार्च को हुई जूरी में ये दिग्गज शामिल रहे।
Shri Vivek Tankha, MP Rajya Sabha
Sanjoy Roy, MD Teamwork Arts
Shazia Ilmi, Spokesperson, BJP
Syed Zafar Islam, MP Rajya Sabha
Suman Saraf, MD Radha TMT
Sudhir Mishra, Founder and Managing Partner, Trust Legal
Sonal Kalra, Managing Editor and Business Head Lifestyle, HT
Rammohan Sundaram, Country Head and Managing Partner, Integrated Media, DDB Group
Radhika Khera, National Media Coordinator, INC
Ranveer Brar, Celebrity Indian Chef and Entrepreneur
Sh Puran Sawar, Chairman, Dawar Group
Nilaya Varma, Co-Founder, Primus Partners
Markand Adhikari, Chairman and MD, Sri Adhikari Brothers
Sh KG Suresh, Vice-Chancellor, Makhanlal Chaturvedi University
Ghanshyam Tiwari, National Spokesperson, Samajavadi party
Amit Bhagchandka, Group CEO, RK Global
Abhijit Iyer Mitra, Author, Journalist and Defence Economist
Anand Ranganathan, Professor JNU
बता दें कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
टैग्स जूरी मीट एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स इनबा 2020