होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल मीडिया के भविष्य को लेकर इंटरनेशनल स्पीकर्स के साथ E4m-DNPA की चर्चा शुरू

डिजिटल मीडिया के भविष्य को लेकर इंटरनेशनल स्पीकर्स के साथ e4m-DNPA की चर्चा शुरू

e4m और DNPA, डिजिटल मीडिया ईकोसिस्टम की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए इंटरनेशनल स्पीकर्स के साथ वर्चुअल रूप से गोलमेज सम्मेलनों का आयोजन कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बड़े पैमाने पर इंटरनेट व मोबाइल कनेक्टिविटी की ग्रोथ और ऑनलाइन शॉपिंग, ओटीटी एंटरटेनमेंट व गेमिंग की बढ़ती लोकप्रियता के चलते जब डिजिटल मीडिया ईकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) पूरी दुनिया से जुड़ रहा है, तो ऐसे समय पर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स (डिजिटल ईकोसिस्टम में प्रमुख स्टेक होल्डर्स में से एक) तेजी से डिजिटल परिदृश्य को अपनाने और उसका लाभ उठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

न्यूज प्रॉडक्शन में महत्वपूर्ण निवेश के बावजूद उनका प्रतिफल निराशाजनक रहा है। यहां तक कि पिछले कुछ वर्षों में गूगल और मेटा जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पत्रकारिता में क्वॉलिटी को बनाए रखने के लिए पब्लिशर्स अपने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बीच समान अवसर की मांग कर रहे हैं।

इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए एक्सचेंज4मीडिया और डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) डिजिटल मीडिया ईकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए इंटरशनेशनल स्पीकर्स के साथ वर्चुअल रूप से दो गोलमेज सम्मेलन (राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस) का आयोजन कर रहे हैं।

बता दें कि डीएनपीए (Digital News Publishers Association) प्रिंट व टेलीविजन के क्षेत्र में काम कर रही देश की शीर्ष मीडिया कंपनियों की डिजिटल विंग का प्रतिनिधित्व करता है।

पहला गोलमेज सम्मेलन 25 नवंबर को है, जोकि शुरू हो चुका है और दूसरा 9 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। पहला गोलमेज सम्मेलन डिजिटल मीडिया के भविष्य और इसके सामने आने वाली चुनौतियों की विभिन्न रूपरेखाओं का पता लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक साथ लाया है।

इस सम्मेलन के दौरान, स्पीकर्स ऑस्ट्रेलिया द्वारा हाल ही में अपनाए गए ‘न्यूज मीडिया एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स मैंडेटरी बार्गेनिंग कोड’ की मुख्य विशेषताओं को साझा कर रहे हैं। वे उन उपायों पर भी चर्चा कर रहे हैं, जिससे दुनियाभर के देश पब्लिशर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बीच समन्वय स्थापित कर सकें। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता के संरक्षण के लिए अधिक टिकाऊ आधार तैयार कर सकें।

इस सम्मेलन से ही 20 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले e4m-DNPA ‘डिजिटल मीडिया समिट एंड अवॉर्ड्स का भविष्य’ कार्यक्रम की आधारशिला रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कृप्या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें-

https://e4mevents.com/e4m-dnpa-dialouges/register

स्पीकर्स की सूची:

प्रोफेसर रोडनी सिम्स, पूर्व अध्यक्ष, ऑस्ट्रेलियन कॉम्पटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन (ACCC)  

तन्मय माहेश्वरी, एमडी, अमर उजाला (चेयरपर्सन, डीएनपीए)

पवन अग्रवाल, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, डीबी कॉर्प लिमिटेड

डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन व मैनेजिंग एडिटर, बिजनेस वर्ल्ड व एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप

एम्मा मैकडॉनल्ड, सीनियर पॉलिसी एडवाइजर, मिंडेरू फाउंडेशन (Minderoo Foundation)

पीटर लुईस, डायरेक्टर, दि ऑस्ट्रेलिया इंस्टीट्यूट

पॉल थॉमस, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार न्यूज ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड

डॉ जेम्स मीज़, सीनियर लेक्चरर, आरएमआईटी यूनिवर्सिटी

 


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन डीएनपीए प्रिंट व टेलीविजन डिजिटल मीडिया ईकोसिस्टम पारिस्थितिकी तंत्र इंटरशनेशनल स्पीकर्स गोलमेज सम्मेलन
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

11 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

11 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago