होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. अनुराग बत्रा ने दिया सफलता का मूलमंत्र, 3H को अपनाएं, 3C से रहें दूर

डॉ. अनुराग बत्रा ने दिया सफलता का मूलमंत्र, 3H को अपनाएं, 3C से रहें दूर

‘हमेशा युवाओं को अपनी कंपनी में रखिए। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। कई बड़े और सफल स्टार्टअप युवाओं के द्वारा ही शुरू किए गए हैं।'

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘हमेशा युवाओं को अपनी कंपनी में रखिए। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। कई बड़े और सफल स्टार्टअप युवाओं के द्वारा ही शुरू किए गए हैं। उनकी एनर्जी, ज्यादा से ज्यादा सीखने की ललक आपको भी प्रेरित करेगी।’ यह कहना है मीडिया मुगल और BW बिजनेस वर्ल्ड व एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा का। उन्होंने यह वक्तव्य मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया। वह ‘Industry – Academia Interface’ विषय पर बोल रहे थे।

यूनिवर्सिटी के राधेश्याम शर्मा कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अनुराग बत्रा ने अपने अनुभव और उनसे मिली सीख के बारे में बताया। उन्होंने कुछ नई टेक्नोलॉजी के बारे में भी समझाया, जो सभी के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने लाइफस्टाइल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए, जोकि आजकल के समय में बेहद जरूरी हैं। एक जर्नलिस्ट से मीडिया मुगल बनने की अपनी यात्रा को डॉ. बत्रा ने संक्षिप्त, लेकिन इतने दमदार शब्दों में बयां किया कि विश्वविद्यालय स्टाफ तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सका।

यूनिवर्सिटी की फैकल्टी से संवाद स्थापित करते हुए डॉ. अनुराग बत्रा ने उन्हें 5 तथ्यों से आगे बढ़ने का मूलमंत्र दिया। 

युवाओं से मिलेगी सीख-

डॉ. बत्रा ने कहा कि हमेशा युवाओं को अपनी कंपनी में रखिए। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। कई बड़े और सफल स्टार्टअप युवाओं के द्वारा ही शुरू किए गए हैं। उनकी एनर्जी, ज्यादा से ज्यादा सीखने की ललक आपको भी प्रेरित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि सीखते रहना जरूरी है, मैं भी यही करता हूं। जब भी मैं किसी से मिलता हूं, तो उससे कुछ न कुछ सीखता हूं। यदि हमने लर्निंग पर फुल स्टॉप लगा दिया, तो समझिए आगे बढ़ने की संभावनाएं भी खत्म हो गईं।

इंडस्ट्री इंटरफेस पर जोर

डॉ. बत्रा ने कहा कि हर इंडस्ट्री से इंटरफेस जरूरी है। आपको अलग-अलग लोगों से मिलते रहना चाहिए, खासकर ऐसे लोगों से जो छोटे से बड़े हो रहे हैं। कहने का मतलब है, कोई ऐसा व्यक्ति जो शून्य से शिखर की तरफ बढ़ रहा है, उसके पास आपको बताने और प्रेरित करने के लिए काफी कुछ होगा। आप उसके अनुभव से सीख पाएंगे, उसकी चुनौतियों को समझ पाएंगे और यह भी कि विकट और विपरीत स्थिति का सामना कैसे किया जाए। इसलिए जब भी संभव हो प्रत्येक इंडस्ट्री के लोगों से मिलिए। इसके अलावा, रीडिंग की आदत विकसित कीजिए, यदि आप पहले से ही पढ़ने के शौकीन हैं तो उसका दायरा बढ़ाइए। मैं बिजी शेड्यूल के बावजूद दिन में 2 घंटे पढ़ने के लिए निकालता हूं। इससे आपको खुद को अपडेट रखने में मदद मिलती है, साथ ही आप बहुत कुछ नया सीखते भी हैं।

जरूरी है इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस में जाना

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस जैसे आयोजनों में शिरकत करने से बतौर फैकल्टी आपको बहुत कुछ सीखने और समझने को मिलेगा। आप मीडिया एंटरप्रेन्योर कोर्स भी कर सकते हैं। डॉ. बत्रा ने कहा कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती, नए कोर्स हमें इंडस्ट्री में बने रहने में मदद करते हैं। वैसे भी फैकल्टीज का अपग्रेडेशन जरूरी है। आप लोगों की नॉलेज मजबूत होनी चाहिए। आपको मीडिया टेक कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनना चाहिए। डॉ. बत्रा ने यह भी कहा कि लक यानी भाग्य में विश्वास होना चाहिए, मुझे भी है, लेकिन कड़ी मेहनत भी जरूरी है। लक+हार्ड वर्क = सक्सेस।

3C से दूर रहें, 3H को अपनाएं

कार्यक्रम में डॉ. बत्रा ने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय की फैकल्टीज को 3C से दूर रहने और 3H को अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को जीवन में 3C यानी 1- Comparison, 2- Criticism और 3- Complaining से बचना चाहिए, क्योंकि इनसे कुछ हासिल नहीं होता। ऐसा करके हम केवल खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बजाए हमें 3H को अपनाना चाहिए। 1- Hard Work, 2- Hope और 3- Humanity। कड़ी मेहनत करते रहें, अच्छे की उम्मीद रखें और इंसानियत का मार्ग कभी न छोड़ें’। 

मोबाइल फोन से ब्रेक जरूरी

इसके अलावा, डॉ. बत्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव लाने को भी कहा। उन्होंने कहा, ‘मोबाइल आजकल सबके लिए इतना जरूरी हो गया है कि उसके बिना एक पल भी नहीं कटता। इस आदत को बदलने की जरूरत है। मोबाइल से ब्रेक लेना जरूरी है, भले ही कुछ मिनट का क्यों न हो। साथ ही, जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत भी हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। सुबह जल्दी उठने के अपने अलग ही फायदे हैं’। 

कार्यक्रम के अंत में माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश ने कहा कि डॉ. बत्रा के पास मीडिया इंडस्ट्री का लंबा अनुभव है, उनसे हमेशा ही सबको कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स एक साथ भी डॉ. अनुराग बत्रा का एक संवाद कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा, ताकि उन्हें प्रेरणा मिल सके। इस प्रोग्राम को डिपार्टमेंट ऑफ मीडिया मैनेजमेंट की प्रोफेसर कंचन भाटिया ने कोआर्डिनेट किया।    


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा मीडिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago