होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्रैंड वैल्यू व दर्शक संख्या बढ़ाने के लिए DD ने किया नया प्रयोग

ब्रैंड वैल्यू व दर्शक संख्या बढ़ाने के लिए DD ने किया नया प्रयोग

प्रॉडक्ट पर लिखी हुई है I am in your DNA, I am your Doordarshan की टैगलाइन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पब्लिक बॉडकास्टर ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन इंडिया (Amazon India) के साथ पार्टनरशिप में ऑनलाइन स्मृति स्टोर (souvenir store) खोला है। इस ऑनलाइन स्टोर पर ब्रैंडेड आर्टिकल्स जैसे-कप, टी-शर्ट आदि की बिक्री की जाएगी। बताया जाता है कि ये प्रॉडक्ट दूरदर्शन के पुराने जमाने के लोकप्रिय कार्यक्रमों की थीम पर आधारित होंगे।

इस पार्टनरशिप के साथ ही दूरदर्शन इस तरह का स्टोर खोलने वाला देश का पहला ब्रॉडकास्टर बन गया है। दूरदर्शन का मानना है कि इस तरह के ऑनलाइन स्टोर से न सिर्फ व्युअर्स के साथ उसके रिश्तों में मजबूती आएगी, वहीं दूरदर्शन की ब्रैंड वैल्यू बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे पहले डीडी ने 21 जून 2018 को स्मृति गैलरी की शुरुआत की थी। बता दें कि इस स्टोर के द्वार युवा पीढ़ी को दूरदर्शन से जुड़ी कई यादें जानने-समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही दूरदर्शन के पुराने दर्शक भी इससे जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकेंगे।

दूरदर्शन का मानना है कि इस कवायद से उसे देश का चैनल ‘The channel of India’ के रूप में अपनी ब्रैंड वैल्यू को दोबारा से स्थापित करने में मदद मिलेगी। लोग www.amazon पर इन सामग्री को खरीद सकते हैं। फिलहाल इस पर टी-शर्ट और कॉफी मग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिन पर ‘I am in your DNA, I am your Doordarshan’ की टैगलाइन लगी हुई है।


टैग्स दूरदर्शन अमेजॉन इंडिया स्मृति केंद्र
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

13 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago