होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / केविन वज ने Viacom18 के साथ शुरू किया नया सफर
केविन वज ने Viacom18 के साथ शुरू किया नया सफर
केविन वज (Kevin Vaz) ने ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के साथ आज 10 जुलाई से अपना नया सफर शुरू किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केविन वज (Kevin Vaz) ने ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के साथ आज 10 जुलाई से अपना नया सफर शुरू किया है। बता दें कि उन्होंने इस साल अप्रैल में ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) में नेटवर्क एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड के पद से इस्तीफा दिया था।
बता दें कि केविन वज को ‘डिज्नी स्टार’ में नेटवर्क एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड के पद पर सितंबर 2021 में प्रमोट किया गया था। इस पद पर प्रमोट होने से पहले वह स्टार और डिज्नी इंडिया में इंफोटेनमेंट, किड्स और रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड थे।
इसके अलावा पूर्व में वह ‘स्टार इंडिया’ में रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रह चुके हैं।
टैग्स वॉयकॉम18 डिज्नी स्टार केविन वज