होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिश टीवी के शेयरधारकों ने दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को किया अस्वीकार
डिश टीवी के शेयरधारकों ने दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को किया अस्वीकार
डिश टीवी ने कथित तौर पर शुक्रवार को एक असाधारण आम बैठक (EGM) आयोजित की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
डिश टीवी ने कथित तौर पर शुक्रवार को एक असाधारण आम बैठक (EGM) आयोजित की, जिसमें उसके 83% शेयरधारकों ने मुकेश चंद और मनीष खंडेलवाल की स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया।
हालांकि, 84% शेयरधारकों ने मनोज डोभाल को सीईओ के रूप में मंजूरी दी, जिन्हें पिछले साल मई में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया था।
मुकेश चंद और मनीष खंडेलवाल की अस्वीकृति के साथ, डिश टीवी के अस्वीकृत स्वतंत्र शेयरधारकों की कुल संख्या सितंबर 2021 से 18 हो गई है।
सोमवार को कंपनी ने गरिमा भारद्वाज और अजीजुद्दीन मोहम्मद को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया। हालांकि ये नियुक्तियां अभी भी सूचना-प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी के लिए लंबित हैं, लेकिन कंपनी ने अपनी विनियामक फाइलिंग में कहा है कि नियुक्तियां "तत्काल रूप से प्रभावी" हैं, क्योंकि डिश टीवी के बोर्ड में सिर्फ एक निदेशक बचा है।
इस साल मार्च में डिश टीवी के शेयरधारकों ने सुनील खन्ना, भूषण पुरी और सोनल बंकिम पारेख की निदेशक के रूप में उम्मीदवारी को खारिज कर दी थी। पिछले साल दिसंबर में डिश टीवी के शेयरधारकों ने चार स्वतंत्र निदेशकों की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद कंपनी के पास कोई फंक्शनल बोर्ड नहीं रह गया था।
टैग्स डिश टीवी