होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Dish TV के कई निवेशकों ने वित्तमंत्री से साधा संपर्क, उठाई ये मांग
Dish TV के कई निवेशकों ने वित्तमंत्री से साधा संपर्क, उठाई ये मांग
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक लेटर में निवेशकों ने आरोप लगाया है कि असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने के बार-बार के अनुरोध को नजरअंदाज किया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
डीटीएच सेवा प्रदाता ‘डिश टीवी’ (Dish TV) के अल्पांश निवेशकों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से संपर्क साधकर कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वित्तमंत्री को लिखे एक लेटर में निवेशकों ने आरोप लगाया है कि असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने के बार-बार के अनुरोध को नजरअंदाज किया जा रहा है।
इसके अलावा इन निवेशकों का यह भी आरोप है कि इस मामले में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और सेबी ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत सूचना-प्रसारण मंत्रालय ‘एमआईबी’ से जवाब मांगा गया है कि सबसे बड़े शेयरधारक द्वारा प्रस्तावित निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी देने में वह विफल क्यों रहा।
फरवरी 2021 में कंपनी के बोर्ड ने अनुमेय मोड (permissible modes) और अनुमेय प्रतिभूतियों के मुद्दे (issue of permissible securities) के माध्यम से धन जुटाने की प्रक्रिया का पता लगाने और उसे शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।
टैग्स निवेशक डिश टीवी निर्मला सीतारमण फाइनेंस मिनिस्टर ईजीएम इन्वेस्टर्स रेगुलेटरी एक्शन