होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Dish TV के CEO अनिल कुमार दुआ का इस्तीफा, मनोज डोभाल को मिल सकता है यह पद
Dish TV के CEO अनिल कुमार दुआ का इस्तीफा, मनोज डोभाल को मिल सकता है यह पद
डिश टीवी के सीईओ पद पर तैनात अनिल कुमार दुआ ने कंपनी की वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करने के लिए निदेशक मंडल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने कंपनी के वर्तमान चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) मनोज डोभाल को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नामित करने का प्रस्ताव रखा है और साथ ही उनकी नियुक्ति के संबंध में मैनेजमेंट को सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) से मंजूरी लेने की सलाह दी है।
वहीं डिश टीवी (Dish TV) के सीईओ पद पर तैनात अनिल कुमार दुआ ने कंपनी की वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करने के लिए निदेशक मंडल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और यह प्रस्ताव इसी का परिणाम है। दुआ मई 2017 में डिश टीवी में सीईओ के तौर पर कार्यरत हैं।
6 साल के सफल कार्यकाल के बाद, दुआ ने अब कंपनी के निदेशक मंडल से जाने का अनुरोध किया। दुआ मई 2017 में डिश टीवी और डी2एच मर्जर के शुरुआती दौर में कंपनी में शामिल हुए थे और मर्जर के बाद कंपनी को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनके पास मैनेजमेंट के कई पदों और भारत के साथ-साथ विदेशों में काम करने का लगभग 24 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने 2006 से 2014 तक हीरो मोटोकॉर्प (पूर्व में हीरो होंडा) में सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस के वाइस प्रेजिडेंट के रूप में भी काम किया। इसके अलावा डोभाल ने कोलगेट, डाबर, रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा प्ले और इंडियाकास्ट मीडिया जैसे ब्रैंड्स के साथ भी काम किया है।
अपने पत्र में अनिल दुआ ने कहा कि पिछले 6 साल से शानदार टीम के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। मैनें निदेशक मंडल को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अगले तीन महीने आप लोगों के साथ काम करूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप मनोज डोभाल को भी मेरी तरह सपोर्ट करेंगे और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
टैग्स सीईओ डिश टीवी मनोज डोभाल अनिल दुआ