होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिश टीवी ने सीनियर मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में किया बदलाव
डिश टीवी ने सीनियर मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में किया बदलाव
डिश टीवी ने कंपनी की रिपोर्टिंग संरचना में बदलाव के मद्देनजर अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम में हुए फेरबदल किए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
डिश टीवी ने कंपनी की रिपोर्टिंग संरचना में बदलाव के मद्देनजर अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम में हुए फेरबदल किए हैं, जिसकी जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी है। यह घोषणा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं विनियम, 2015 की धारा 30 के तहत की गई है।
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग के अनुसार, तीन अधिकारी 28 मई 2025 को कारोबारी समय समाप्त होने के साथ ही कंपनी की सीनियर मैनेजमेंट टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। इनमें मोहित कुमार (डिविजनल मैनेजर - ब्रॉडकास्ट मॉनिटरिंग और क्वालिटी एश्योरेंस), बिराज भद्र (प्रमुख - वॉचो एग्रीगेशन) और सिमरजोत कौर (प्रमुख - कंटेंट अलायंस) शामिल हैं।
डिश टीवी ने अभी तक इन पदों पर संभावित नियुक्तियों या भविष्य की पुनर्संरचना को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है। ये बदलाव कंपनी के आंतरिक कार्य विभाजन और रिपोर्टिंग प्रणाली के पुनर्गठन का हिस्सा प्रतीत होते हैं।
टैग्स