होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल के डायरेक्टर के सामने रखा ये प्रस्ताव, फिर लगा दी 28 लाख की चपत
न्यूज चैनल के डायरेक्टर के सामने रखा ये प्रस्ताव, फिर लगा दी 28 लाख की चपत
चैनल के डायरेक्टर ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
एक न्यूज चैनल के निदेशक से धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। मामला नोएडा में सेक्टर 63 स्थित एक न्यूज चैनल के निदेशक डॉ. ओनिल गुप्ता से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पार्टनरशिप के नाम पर उनसे 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद नोएडा के फेस-तीन थाने में महाराष्ट्र के निर्मल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अधिकारी निरंजन राव साहिब निर्मल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अपनी शिकायत में डॉ. ओनिल गुप्ता का कहना है कि निरंजन राव साहिब निर्मल ने फरवरी 2019 में उनसे संपर्क किया था। न्यूज चैनल के मार्केटिंग विभाग में कार्यरत राहुल नामक युवक के मार्फत निरंजन ने उनसे संपर्क किया था और चैनल में शेयर खरीदने की इच्छा जताई थी। डॉ. ओनिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस संबंध में मार्च 2019 में दिल्ली के एक होटल में निरंजन से उनकी मुलाकात भी हुई थी।
डॉ. ओनिल के अनुसार, ‘15 मार्च को वे निरंजन की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पुणे गए थे। इस दौरान निरंजन ने निर्मल कैमिकल फार्मास्यूटिकल लैब के नाम से एक प्रोजेक्ट में उन्हें पार्टनर बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर उन्होंने सहमति जता दी, जिस पर 14 लाख, 9 लाख और 5 लाख रुपये निरंजन ने अपने खाते में जमा करवा लिए।‘ आरोप है कि इसके बाद पार्टनरशिप करार देने में निरंजन ने आनाकानी शुरू कर दी। यही नहीं, कई दिन बाद निरंजन ने दो चेक दिए, लेकिन वो बाउंस हो गए। इसके बाद डॉ. ओनिल ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स धोखाधड़ी न्यूज चैनल निदेशक डॉ. ओनिल गुप्ता