होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब बिना इंटरनेट व सिम के देख सकेंगे मोबाइल में टीवी, IB सचिव ने कही ये बात

अब बिना इंटरनेट व सिम के देख सकेंगे मोबाइल में टीवी, IB सचिव ने कही ये बात

डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) में मल्टीमीडिया कंटेंट बिना डेटा के ब्रॉडकास्ट होता है और फ्री में आप अपने मोबाइल पर लाइव टीवी, मूवीज आदि देख सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र  (Media & Entertainment Sector) हर साल तेजी से विकसित हो रहा है। नई दिल्ली में डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) तकनीक से जुड़े एक कार्यक्रम में सूचना व प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि 2025 तक इसका मूल्यांकन 2.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। 

इस M&E (Media & Entertainment) सेगमेंट में टीवी सबसे बड़ा सेक्टर है। कई लोग कह सकते हैं कि टीवी खत्म हो गया है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही बताते हैं। चंद्रा ने कहा कि टीवी की ग्रोथ प्रति वर्ष 12 प्रतिशत है और इसके भीतर दूरदर्शन, प्रसार भारती और फ्री डिश सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में लगभग 480 मिलियन घर हैं, जिनमें से केवल 190 मिलियन घरों में ही टीवी है और लगभग आठ से नौ करोड़ घरों में आज भी टीवी नहीं है। 

वहीं, हमारे देश में स्मार्टफोन की संख्या करीब 80 करोड़ है और इसके 100 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होगा। इसलिए, डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) प्रसारण क्षेत्र (ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर) के लिए लगभग सभी तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है।

सूचना-प्रसारण सचिव ने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो यह कंटेंट और डेटा की खपत को जबरदस्त बढ़ावा देगा, क्योंकि कोई कल्पना कर सकता है कि 19 करोड़ टीवी घरों में कंटेंट की खपत (consumed) होती है और जब यह लगभग 80 करोड़ मोबाइल फोन तक पहुंच जाएगी और इससे कंटेंट की खपत कई गुना बढ़ जाएगी। 

दरअसल, डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) में मल्टीमीडिया कंटेंट बिना डेटा के ब्रॉडकास्ट होता है और फ्री में आप अपने मोबाइल पर लाइव टीवी, मूवीज आदि देख सकते हैं।ये टेक्नोलॉजी ठीक वैसे ही काम करती है जिस तरह अभी आप फ्री में डिश टीवी का आनंद ले पाते हैं।

सचिव ने जो आंकड़े पेश किए उससे पता चलता है कि मोबाइल डेटा ट्रैफिक जो प्रति माह 14.4 हेक्साबाइट था, 2024 तक 43.7 हेक्साबाइट तक जाने की उम्मीद है। इसमें से 69 प्रतिशत डेटा की खपत वीडियो कंटेंट स्ट्रीमिंग के जरिए होती है ट्रैफिक वीडियो से है, जो एक बहुत बड़ी संख्या है। यदि इसका 25% से 30% भी D2M प्रसारण पर ऑफलोड किया जाए, तो इससे 4G और 5G नेटवर्क पर भारी मात्रा में लोड कम हो जाएगा और लोगों को बेहतर सर्विस मिलेगी।

दरअसल, एमआईबी सचिव ने कहा है कि शहरों में अभी भी डेटा की स्पीड बेहतर है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्पीड अब भी वीडियो कंटेंट को सपोर्ट नहीं कर पा रही है। उन्होंने कि यदि यह तकनीक सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जाती है, तो कंटेंट की खपत में ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। 

चंद्रा ने आगे कहा कि D2M के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक मोबाइल यूजर्स इसे इंटरनेट या सिम कार्ड के बिना भी उपयोग कर सकते हैं। आज यह अकल्पनीय लग सकता है, लेकिन यह पहले के समय के स्थलीय प्रसारण को दोहराएगा, जब एक एंटीना के जरिए टीवी पर कंटेंट का प्रसारण होता था।  

सूचना-प्रसारण सचिव ने कहा कि 19 शहरों में पायलट डी2एम प्रसारण परियोजना की बातचीत शुरू हो गई है और प्रसार भारती के डिजिटल टेरेस्ट्रियल ट्रांसमिशन नेटवर्क का उपयोग करके इसे पूरा किया जाएगा। यानि प्रसार भारती के इंफ्रास्ट्रक्चर पर डायरेक्ट-टू-मोबाइल कर टेस्ट किया जाएगा।

प्रसारण सचिव चंद्रा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में कई चुनौतियां हैं जिसमें टेलीकॉम कंपनियों का विरोध, मोबाइल फोन्स के लिए एक चिप, कंज्यूमर यूसेज पैटर्न आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे किसी भी मोबाइल कंपनी या टेलीकॉम कंपनी को कोई भी निर्देश नहीं दे रहे हैं क्योकि अभी ये पायलट प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट यदि सफल रहता है तो फिर मोबाइल कंपनियों को अपने स्मार्टफोन्स में एक चिप लगानी होगी जिसके जरिए मल्टी मिडिया कंटेंट ब्रॉडकास्ट हो पाएगा। 


टैग्स बार्क अपूर्व चंद्रा ऑडियंस मेजरमेंट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago