होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार ने पूछ लिया कुछ ऐसा सवाल, भड़क गए दिग्विजय सिंह

पत्रकार ने पूछ लिया कुछ ऐसा सवाल, भड़क गए दिग्विजय सिंह

कोरोना वायरस की दहशत के बीच मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता एक अलग ही ‘दहशत’ में जी रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस की दहशत के बीच मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता एक अलग ही ‘दहशत’ में जी रहे हैं। यह दहशत सत्ता से बेदखल होने की है। हालांकि, शीर्ष स्तर पर सबकुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सियासत में ऐसे ‘दावों’ का भविष्य बदलते देर नहीं लगती। वैसे कहीं न कहीं नेताओं को भी आभास होने लगा है कि आने वाले कुछ दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, शायद यही वजह है कि अब उनमें झुंझलाहट नजर आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से जब एक पत्रकार ने ताजा घटनाक्रम पर सवाल पूछा, तो वह एकदम से भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह डाला कि खबर दिखानी है तो दिखाओ, वरना मत दिखाओ।

दरअसल, दिग्विजय सिंह शुरू से ही आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराना चाहती है और इसके लिए उनके 6 विधायकों को जबरन दिल्ली ले जाया गया था। आज जब वह दिल्ली से भोपाल पहुंचे तो हवाई अड्डे पर मीडिया पहले से ही मौजूद थी। बाहर आते ही दिग्विजय को पत्रकारों ने घेर लिया  और वह एक-एक करके सबके सवालों के जवाब देने लगे।

इसके बाद जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री आगे बढ़े ‘न्यूज18’ के पत्रकार मनोज राठौड़ ने उनसे कुछ सवाल पूछने चाहे, जिसके लिए वह तैयार हो गए। मनोज ने पहला सवाल भाजपा के पलटवार पर पूछा। उन्होंने कहा, ‘भाजपा का कहना है कि आपने उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया है इसलिए आप और मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की जनता से माफी मांगें।’ इतना सुनते ही दिग्विजय के चेहरे की मुस्कराहट गुस्से में बदल गई। उन्होंने नाराज होते हुए जवाब दिया, ‘मैं जो भी बोलता हूं सबूतों के आधार पर बोलता हूं। यदि आपको (न्यूज 18) नहीं पता तो पहले रिसर्च कर लें’।

हालांकि, दिग्विजय सिंह की नाराजगी की परवाह न करते हुए मनोज ने अपना सवाल फिर दोहराया, जिससे वह और भी नाराज हो गए। अब उन्होंने अपने शब्दों को ज्यादा कठोर करते हुए कहा, ‘आपको खबर दिखानी है तो दिखाओ, नहीं दिखानी तो मत दिखाओ।’

इसके बाद मनोज ने दूसरा सवाल दागा, जिसने कांग्रेस नेता के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया और वह अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए। मनोज राठौड़ ने कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रही बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई के बयान का हवाला देते हुए पूछा कि ‘रामबाई तो खुद को बंधक बनाए जाने से साफ इनकार कर रही हैं? इतना सुनते ही दिग्विजय ने मनोज को चंद सेकंड देखा फिर बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।


टैग्स दिग्विजय सिंह न्यूज18 कोरोना वायरस मनोज राठौड़
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago