होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विश्व हिंदी दिवस पर डायमंड बुक्स का संदेश: हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर और गर्व का प्रतीक
विश्व हिंदी दिवस पर डायमंड बुक्स का संदेश: हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर और गर्व का प्रतीक
आज विश्व हिंदी दिवस है। हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो हिंदी भाषा के महत्व और इसके वैश्विक प्रसार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आज विश्व हिंदी दिवस है। हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो हिंदी भाषा के महत्व और इसके वैश्विक प्रसार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह दिन पहली बार 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा घोषित किया गया था। विश्व हिंदी दिवस के खास मौके पर डायमंड बुक्स ने हिंदी भाषा की महत्ता को रेखांकित करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा किया।
डायमंड बुक्स ने कहा कि भारत की राजभाषा हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह लोगों को जोड़ने और एकता का संदेश देने का महत्वपूर्ण जरिया है।
डायमंड बुक्स ने इस संदेश में हिंदी को हमारी सांस्कृतिक धरोहर और गर्व का प्रतीक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोगों द्वारा अपनाई जा रही है, जिससे इसका वैश्विक महत्व बढ़ रहा है।
संदेश के अंत में डायमंड बुक्स ने सभी हिंदी प्रेमियों को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस संदेश ने हिंदी भाषा के प्रति लोगों में गर्व और प्रेम को और अधिक गहरा करने का प्रयास किया है।
"हिंदी महज एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है। ?? डायमंड बुक्स की ओर से सभी को #विश्व_हिंदी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! https://t.co/BqLSbShA7Ahttps://t.co/we1wVxQqGDhttps://t.co/dvXYHvRK24
— Diamond Books (@diamondbooksind) January 10, 2025
✨ #VishwaHindiDiwas #HindiDiwas #CulturalHeritage" pic.twitter.com/h0hyQySURw
टैग्स पत्रकार मीडिया विश्व हिंदी दिवस