होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Universal Music’ में देवराज सान्याल का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘Universal Music’ में देवराज सान्याल का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
इस कंपनी के साथ वर्ष 2011 से जुड़े हुए हैं देवराज सान्याल। इससे पहले वह ‘Percept Sports & Entertainment’ में ग्रुप सीईओ के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जाने-माने संगीत समूह ‘यूनिवर्सल म्यूजिक’ (Universal Music) ने देवराज सान्याल को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें चेयरमैन और सीईओ (इंडिया और साउथ एशिया) की जिम्मेदारी सौंपी है।
इससे पहले सान्याल यूनिवर्सल म्यूजिक (इंडिया और साउथ एशिया) में एमडी और सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि देवराज सान्याल यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया से वर्ष 2011 से जुड़े हुए हैं।
इससे पहले वह ‘Percept Sports & Entertainment’ में ग्रुप सीईओ के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा सान्याल ‘Percept Ltd’ के साथ मिलकर जाने-माने एशियन इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल ‘Sunburn’ के को-फाउंडर भी रहे हैं।
टैग्स सीईओ प्रमोशन चेयरमैन चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर देवराज सान्याल यूनिवर्सल म्यूजिक