होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘डेंट्सू इंटरनेशनल’ से जुड़े रोहित सूरी, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

‘डेंट्सू इंटरनेशनल’ से जुड़े रोहित सूरी, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

रोहित साउथ एशिया, एशिया पैसिफिक और यूरोप में काम कर चुके हैं। इससे पहले रोहित ‘ग्रुपएम’ साउथ एशिया में बतौर चीफ टैलेंट ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘डेंट्सू इंटरनेशनल’ (Dentsu International) ने रोहित सूरी को चीफ एचआर ऑफिसर (CHRO), साउथ एशिया के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी यह नियुक्ति 15 सितंबर से प्रभावी होगी।

रोहित मुंबई से अपना कामकाज देखेंगे और भारत व श्रीलंका में ऐसी टीम तैयार करेंगे जो लोगों को मूल्य-आधारित संस्कृति को आकार देते हुए नए कौशल और प्रतिभा पहल की स्थापना करेंगी। वह ‘डेंट्सू इंटरनेशनल’ के सीईओ (एशिया पैसिफिक) व चेयरमैन (इंडिया) आशीष भसीन और डेंट्सू एशिया पैसिफिक की रीजनल एचआर डायरेक्टर किंच ऑन्ग (Kinch Ong) को रिपोर्ट करेंगे।

रोहित को कंज्यूमर इंटरनेट, टेक्नोलॉजी और मीडिया कंपनियों के साथ काम करने का करीब 23 साल का अनुभव है। रोहित साउथ एशिया, एशिया पैसिफिक और यूरोप में काम कर चुके हैं। इससे पहले रोहित ‘ग्रुपएम’ (GroupM) साउथ एशिया में बतौर चीफ टैलेंट ऑफिसर (CTO) अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इस बारे में आशीष भसीन का कहना है, ‘यह हमारी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत है और डेंटसू इंडिया 2.0 सफलता की राह पर है। रोहित को काफी अनुभव है और वह साउथ एशिया के लिए एक नई टीम तैयार करने में काफी अहम भूमिका निभाएंगे।’

वहीं, रोहित सूरी का कहना है, ‘डेंट्सू में शामिल होने और अगली पीढ़ी के लीडर्स की अग्रणी टीम का हिस्सा बनने का यह काफी रोमांचक समय और अवसर है। महामारी के इस दौर में यह अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम वास्तविक मानवीय संबंध बनाएं और एक शक्तिशाली संस्कृति का निर्माण करें। उत्कृष्टता और एकजुटता की टीम भावना को बढ़ावा देकर हम वृद्धिशील मूल्य कैसे ला सकते हैं? आने वाले महीनों में मैं अपनी टीम के साथ यही हासिल करने की योजना बना रहा हूं और मैं इसे शुरू करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।‘

इस बारे में किंच ऑन्ग का कहना है, ‘रोहित हमारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ वह इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। हमें विश्वास है कि बदलते भारत में अपनी अभिन्न भूमिका के प्रभाव के माध्यम से वह डेंट्सू एचआर के कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे।’


टैग्स ग्रुपएम इंडिया रोहित सूरी डेंट्सू इंटरनेशनल लिमिटेड सीएचआरओ चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago