होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Dentsu India में इस बड़े पद से आनंद भडकामकर ने दिया इस्तीफा
Dentsu India में इस बड़े पद से आनंद भडकामकर ने दिया इस्तीफा
‘डेंट्सू इंडिया’ (Dentsu India) के सीईओ आनंद भडकामकर (Anand Bhakamkar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 31 अगस्त तक इस कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘डेंट्सू इंडिया’ (Dentsu India) के सीईओ आनंद भडकामकर (Anand Bhakamkar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 31 अगस्त तक इस कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे। ‘डेंट्सू’ ने अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश तेज कर दी है।
आनंद भडकामकर के इस्तीफे के बारे में कंपनी की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘अपने क्लाइंट्स और टीमों के लिए विकास के अवसरों और क्षमता में आगे रहने के तहत हम डेंट्सू इंडिया के दूसरे चरण में बढ़ रहे हैं। दुनिया में सबसे एकीकृत नेटवर्क (most integrated network) बनने की हमारी वैश्विक महत्वाकांक्षा (global ambition) को साकार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
पिछले वर्ष महामारी के बावजूद हमने अपने ब्रैंड्स के पोर्टफोलियो को छह वैश्विक नेतृत्व ब्रैंड्स में अनुकूलित करना शुरू कर दिया है, जिससे हम अपने क्लाइंट्स के लिए अपनी विश्व स्तरीय क्षमताओं और प्रतिभाओं तक पहुंचाने के लिए अधिक दक्ष और सरल हो गए हैं। 31 अगस्त को आनंद भडकामकर के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश पूरी होने तक डेंट्सू इंडिया के दिन-प्रतिदिन के कार्यों का नेतृत्व सीईओ (APAC) व चेयरमैन इंडिया आशीष भसीन और ग्लोबल सीईओ (Media and Global Clients) पीटर हुइजबूम (Peter Huijboom) करेंगे।’
बता दें कि आनंद भडकामकर वर्ष 2008 से ‘डेंट्सू एजिस नेटवर्क’ (Denstu Aegis Network) के साथ जुड़े हुए थे। उन्हें 2019 में डेंट्सू इंडिया के सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया था। इससे पहले वह कंपनी में सीओओ और सीएफओ (साउथ एशिया) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
टैग्स इस्तीफा सीईओ डेंट्सू आनंद भडकामकर