होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Republic TV की महिला पत्रकार के उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने उठाया ये कदम
Republic TV की महिला पत्रकार के उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने उठाया ये कदम
पिछले साल दिल्ली में जिग्नेश मेवानी की रैली के दौरान का है मामला
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) की पत्रकार के साथ बदसलूकी करने और उन्हें परेशान करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दलित नेता जिग्नेश मेवानी के सहयोगी अपूर्व सिंह के खिलाफ शुक्रवार को चार्जशीट दायर कर दी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अपूर्व सिंह पर आईपीसी की धारा 509, 506, 341 और 34 के तहत पटियाला हाउस कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रीति परेवा के समक्ष चार्जशीट दायर की गई है।
इस मामले में पिछले साल अक्टूबर में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब जाकर चार्जशीट दाखिल की गई है। पत्रकार ने आरोप लगाया था कि जनवरी 2018 में दिल्ली में जिग्नेश मेवानी की हुंकार रैली को कवर करते समय भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और अपूर्व सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स पत्रकार रिपब्लिक टीवी चार्जशीट अपूर्व सिंह जिग्नेश मेवानी