होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिंघु बॉर्डर की कवरेज कर रहे रिपोर्टर को भेजा गया तिहाड़, विरोध में उतरे तमाम पत्रकार

सिंघु बॉर्डर की कवरेज कर रहे रिपोर्टर को भेजा गया तिहाड़, विरोध में उतरे तमाम पत्रकार

किसान आंदोलन को कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

किसान आंदोलन को कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें रविवार दोपहर म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

शनिवार को ही पूनिया के साथ एक अन्य पत्रकार धर्मेद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया, लेकिन उन्हें रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे छोड़ दिया गया। वहीं, पूनिया के खिलाफ आरोप दर्ज कर लिया गया।

पत्रकार पूनिया को शनिवार को सिंघू बॉर्डर (Singhu Border) पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 323 और 353 के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।

मनदीप के वकील ने कहा कि उनकी तरफ से बचाव पक्ष का वकील भी पेश नहीं हुआ था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मनदीप पूनिया के वकील सरीन नावेद ने बताया, हमें बताया गया था कि उन्हें रोहिणी कोर्ट में 2 बजे पेश किया जाएगा, लेकिन बाद में कहा गया कि तिहाड़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स में साढ़े 12 बजे पेश कर रहे हैं। डिफेंस लॉयर को कुछ समय पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था, जोकि हक है कि उसके साथ बचाव पक्ष का वकील हो।’

वहीं पूनिया की जमानत याचिका को भी स्वीकार कर लिया गया है जिसकी सुनवाई आज सोमवार को रोहिणी कोर्ट में होगी।

मनदीप की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का कहना था कि शुक्रवार को किसानों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव होने के बाद शनिवार सुबह से ही एहतियातन बिना पहचान पत्र के किसी को भी इस इलाके में घुसने पर मनाही थी। शनिवार शाम सात बजे मनदीप पूनिया मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगे, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ की। उन्होंने खुद को पत्रकार बताया, लेकिन वह अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गई, तो वह पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे। बाद में पुलिस ने अलीपुर थाने में उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और लोक सेवक को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रविवार दोपहर पत्रकारों के खिलाफ जारी मनमानी व मनदीप पूनिया की रिहाई की मांग को लेकर काफी संख्या में पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी की और मनदीप पूनिया को रिहाई की मांग की। पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद पत्रकारों ने प्रेस क्लब तक पैदल मार्च निकाला। पत्रकार अपने हाथों ने पोस्टर लेकर चल रहे थे। जिसमें पत्रकारों पर हमला बंद करने और मनदीप को तुरंत रिहा करने की मांग के संबंध में स्लोगन लिखा था।


टैग्स रिपोर्टर पत्रकार जर्नलिस्ट दिल्ली पुलिस फ्रीलांस तिहाड़ जेल मनदीप पूनिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

19 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

6 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago