होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बॉलिवुड हस्तियों की याचिका पर दिल्ली HC ने संबंधित न्यूज चैनल्स को दिया नोटिस, मांगा जवाब
बॉलिवुड हस्तियों की याचिका पर दिल्ली HC ने संबंधित न्यूज चैनल्स को दिया नोटिस, मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रतिवादी मीडिया संगठनों और अन्य को लिखित में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दिल्ली हाई कोर्ट ने तमाम बॉलिवुड फिल्म निर्माताओं द्वारा दायर एक मुकदमे में प्रतिवादी समाचार चैनलों को समन और नोटिस जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन चैनल्स से बॉलिवुड के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी से बचने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: दो न्यूज चैनल्स व कई पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचीं बॉलिवुड हस्तियां, किया मुकदमा
हाई कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि सोशल मीडिया मंचों या उनके चैनल्स पर मानहानि करने वाला कोई कंटेंट अपलोड न किए जाए। हाई कोर्ट ने संबंधित मीडिया संगठनों और अन्य से लिखित में जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले को अब 14 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध (listed) किया गया है।
बता दें कि बॉलिवुड की तमाम शख्सियतों ने बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद इन चैनल्स और पत्रकारों द्वारा की जा रही रिपोर्टिंग के मद्देनजर हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। दायर मुकदमे में इनके खिलाफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गैरजिम्मेदाराना और मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।
टैग्स टाइम्स नाउ दिल्ली हाई कोर्ट रिपब्लिक टीवी बॉलिवुड