होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन-आकाशवाणी के इस कदम से पाकिस्तान में मचा हड़कंप
दूरदर्शन-आकाशवाणी के इस कदम से पाकिस्तान में मचा हड़कंप
पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन (डीडी) और आकाशवाणी ने शुक्रवार से एक ऐसा कदम उठाना शुरू किया है, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन (डीडी) और आकाशवाणी ने शुक्रवार से एक ऐसा कदम उठाना शुरू किया है, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। दरअसल दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल करनी शुरू कर दी हैं।
हालांकि दूरदर्शन और आकाशवाणी के इस कदम से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव की भी दुहाई दी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत की ओर से पिछले साल जारी किए गए कथित 'राजनीतिक नक्शों' की तरह ही उसका यह कदम भी कानूनन निरर्थक है।
बता दें कि एक दिन पहले ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने डीडी न्यूज और आकाशवाणी को पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित के तापमान और मौसम की रिपोर्ट प्रसारित करने का निर्णय लिया था।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया था कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के बीच राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के रूप में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा भारत के संपूर्ण क्षेत्र के समग्र मौसम संबंधी खबरों का प्रसारण अहम हो गया है।
बयान में कहा गया था कि डीडी न्यूज रोजना अपने सुबह और शाम के न्यूज बुलेटिन में मौसम संबंधी खबरें देता है। आकाशवाणी में भी उसके प्रमुख बुलेटिनों में दिनभर की मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।
साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि इन मौसम सबंधी खबरों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गिलगित से लेकर गुवाहाटी तक, बाल्टिस्तान से लेकर पोर्टब्लयेर तक देश के चप्पे-चप्पे की बारीकियां होती हैं और विभिन्न स्थानों के तापमान एवं अन्य मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।
वहीं इस घोषणा के एक दिन पहले भारत के मौसम विभाग ने कहा था कि ये शहर भारत का हिस्सा हैं और यही वजह है कि वे अपने मौसम बुलेटिन में इन स्थानों के मौसम का अपडेट देंगे।
शुक्रवार को प्रसारित हुए पहले बुलेटिन में आईएमडी ने दिखाया था कि मुजफ्फराबाद और गिलगित का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6-3 डिग्री नीचे है।
Comprehensive weather report from across the entire territory of India. Click on the link for complete weather report. https://t.co/owMyKfURdD pic.twitter.com/63Efu375VY
— Prasar Bharati News Services (@PBNS_India) May 8, 2020
बता दें कि डीडी न्यूज सुबह 8.55 बजे और रात 8.55 पर पूवार्नुमान प्रसारित करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी प्रसारक द्वारा शुरू की गई इस परिपाटी पर निजी चैनल भी चल सकते हैं।
टैग्स दूरदर्शन पाकिस्तान आकाशवाणी मुजफ्फराबाद डीडी मौसम संबंधी खबरें पीओके मीरपुर गिलगित