होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर ग्रुप के लिए कैसी रही इस साल की पहली तिमाही, जानें नतीजे

दैनिक भास्कर ग्रुप के लिए कैसी रही इस साल की पहली तिमाही, जानें नतीजे

30 जून 2019 को समाप्त हुई पहली तिमाही में कंपनी ने कुल रेवेन्यू 611.2 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

 ‘दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (DBCL) ने 30 जून 2019 को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी ने कुल रेवेन्यू 611.2 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया है, जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में यह 639.2 करोड़ रुपए था।  

पिछले वर्ष की पहली तिमाही के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू की बात करें तो यह 454.9 करोड़ रुपए था, जो इस साल की पहली तिमाही में घटकर 442 करोड़ रुपए रह गया है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 134.5 करोड़ रुपए सर्कुलेशन रेवेन्यू के मुकाबले इसी अवधि में इस साल यह 131.4 करोड़ रुपए रहा है।

इसके EBIDTA (earnings before interest, tax, depreciation and amortization) में जरूर वृद्धि देखने को मिली और पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 174.9  करोड़ रुपए के मुकाबले इस बार यह 179.6 करोड़ रुपए रहा। वहीं, प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्‍स’ (PAT) पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 97.6 करोड़ रुपए के मुकाबले इस साल इसी अवधि के दौरान 93.7 करोड़ रुपए रहा।

नेटवर्क के रेडियो बिजनेस रेवेन्यू में साल दर साल (YOY) में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और वर्ष 2019 की पहली तिमाही में 31.7 करोड़ रुपए के मुकाबले इस अवधि में यह 37.7 करोड़ रुपए हो गया है। रेडियो बिजनेस का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स भी साल दर साल के हिसाब से इस साल की पहली तिमाही में 98 प्रतिशत बढ़कर 5.2 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह 2.6 करोड़ रुपए था।

इस बारे में कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘दैनिक भास्कर की सर्कुलेशन स्ट्रैटेजी के कारण मार्केट शेयर में बढ़ोतरी से अच्छे वित्तीय परिणाम देखने को मिले हैं। इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) के अनुसार, सभी हिंदी अखबारों के पाठकों की संख्या में 93.27 लाख नए पाठक शामिल हुए हैं। इसमें दैनिक भास्कर ने अपने साथ 63.55 लाख नए पाठक जोड़े हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और बिहार के नए मार्केट में इसकी ग्रोथ में 13.71 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। ’

इन परिणामों के बारे में डीबी कॉर्प लिमिटेड (DB Corp Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल का कहना है, ‘अपनी मौजूदगी वाले मार्केट्स में कंपनी अच्छी पोजीशन पर है। इसे और मजबूती देने के लिए हमने एडिटोरियल और सर्कुलेशन के विस्तार की दिशा में काफी कदम उठाए हैं। हमें भरोसा है कि अपनी वर्तमाम स्ट्रैटेजी के बल पर हम कॉस्ट पर नियंत्रण रखते हुए फायदे की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पाठकों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने अपने सर्कुलेशन अभियान ‘लाइफ बदल जाएगी बॉस’ में सुपर स्टार सलमान खान को शामिल किया है।  

उन्होंने कहा, ‘हमारा नॉन प्रिंट बिजनेस लगातार तरक्की कर रहा है औऱ अपने रीडर्स व एडवर्टाइजर्स के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार अपने प्रयास लगातार जारी रखे हुई है, ऐसे में हमें भरोसा है कि अपने प्रयासों की बदौलत हम भी नई ऊंचाइयां छुएंगे।’


टैग्स डीबी कॉर्प दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड वित्तीय नतीजे ऐड रेवेन्यू रेवेन्यू
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

50 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

59 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

18 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

41 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

50 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago