होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर ग्रुप ने राहुल नामजोशी को सौंपी अब ये बड़ी जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर ग्रुप ने राहुल नामजोशी को सौंपी अब ये बड़ी जिम्मेदारी

नामजोशी मई 2019 से दैनिक भास्कर ग्रुप की रेडियो डिवीजन में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में शुमार ‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ (D. B. Corp Ltd) की रेडियो डिविजन ‘माय एफएम’(MY FM) में राहुल नामजोशी का कद बढ़ गया है। उन्हें यहां पर अब चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल नामजोशी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने अक्टूबर में यह जिम्मेदारी संभाल ली है।

नामजोशी मई 2019 से दैनिक भास्कर ग्रुप की रेडियो डिवीजन ‘माय एफएम’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस पद पर रेडियो इंडस्ट्री के बदलते दौर में ब्रैंड को और मजबूती देने का काम संभालने के साथ-साथ इसे और लोकप्रिय बनाने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अलावा इस ब्रैंड के लिए कंटेंट और कैंपेन लॉन्च करने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर थी। उन्होंने 30 स्टेशनों और आठ कॉरपोरेट्स मार्केट में फैले 500 से ज्यादा लोगों की टीम का प्रबंधन किया।

सीओओ के पद पर प्रमोट होने से पहले नामजोशी नवंबर 2017 से करीब डेढ़ साल तक ‘माय एफएम’ के बिजनेस हेड थे। नामजोशी ने ‘माय एफएम’ को मार्च 2007 में अहमदाबाद सिटी में बतौर स्टेशन हेड जॉइन किया था। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्हें नेशनल हेड (कॉरपोरेट सेल्स) की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

‘डीबी कॉर्प’ की रेडियो डिविजन में लगभग दस साल तक सीईओ रहे ‘डीबी कॉर्प’ के प्रेजिडेंट हरीश एम भाटिया ने नामजोशी के प्रमोशन की पुष्टि की है। एक लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने कहा है, ‘सपने सच होते हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कुछ दिन पहले मेरा एक सपना सच हो गया। राहुल नामजोशी को ‘माय एफएम’ के सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया है। राहुल ने जो प्रगति की है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं।’

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने 2007 में पदभार संभाला था तो राहुल मेरी टीम में थे। मुझे याद है कि 2012/2013 के आसपास एक बैठक में मैंने अपनी इच्छा व्यक्त की थी कि यह मेरा सपना है कि जब मैं आगे बढ़ूं तो बाहर से आने वाले नए व्यक्ति के बजाय हमारी टीम का ही कोई सदस्य मेरी जगह ले। अंत में, यह सपना सच हो गया है।’ बता दें कि ‘डीबी कॉर्प’ ने वर्ष 2006 में 94.3 MY FM के साथ रेडियो बिजनेस में कदम रखा था।


टैग्स डीबी कॉर्प रेडियो दैनिक भास्कर ग्रुप माय एफएम राहुल नामजोशी डीबी कॉर्प लिमिटेड डीबीसीएल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

18 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

18 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago