होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या रवि आहूजा को मिल सकती है ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ की कमान?

क्या रवि आहूजा को मिल सकती है ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ की कमान?

इंडस्ट्री के लोगों का मानना है कि रवि आहूजा को बड़े मीडिया संगठनों में व्यापक अनुभव है, लिहाजा आहूजा एनपी सिंह की जगह लेने के लिए सही व्यक्ति हो सकते हैं। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एनपी सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से अलग होने की घोषणा की और  उन्होंने संगठन से अपना उत्तराधिकारी खोजने को कहा है।

अपने एक संदेश में एनपी सिंह ने लिखा है, ‘आज, मेरे पास शेयर करने के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अपने करियर में लगभग 44 वर्षों के बाद, जिसमें एसपीएनआई में 25 साल का कार्यकाल भी शामिल है, मैंने एमडी और सीईओ के रूप में अपनी भूमिका से आगे बढ़ने का फैसला किया है। अपनी टीम के साथ कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के बाद मैं अब सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने और परिचालन भूमिकाओं से हटकर सलाहकार भूमिकाओं में बदलाव के लिए तैयार हूं।’

इसके साथ ही एनपी सिंह ने अपने संदेश में यह भी कहा है, ‘मैं तब तक SPNI का नेतृत्व करता रहूंगा, जब तक हमें कार्यभार संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल जाता। हमने मेरे उत्तराधिकारी के लिए एक संरचित उत्तराधिकार योजना प्रक्रिया शुरू कर दी है और आशा करते हैं कि निकट भविष्य में हमारे पास शेयर करने के लिए कई अच्छे समाचार होंगे। सही व्यक्ति को तलाशना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

इंडस्ट्री में कई लोगों का मानना है कि भारत में सोनी का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियो के चेयरमैन व सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (SPE) के प्रेजिडेंट व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रवि आहूजा हो सकते हैं।

इंडस्ट्री के कई लोगों के अनुसार, रवि आहूजा को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, फॉक्स नेटवर्क, वर्जिन एंटरटेनमेंट ग्रुप और डिज्नी जैसे बड़े मीडिया संगठनों में व्यापक अनुभव है, लिहाजा आहूजा एनपी सिंह की जगह लेने के लिए सही व्यक्ति हो सकते हैं। 

आहूजा सोनी पिक्चर्स टेलीविजन (SPT) के सभी प्रॉडक्शन बिजनेस के प्रमुख हैं, जिनमें अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रॉडक्शन, SPT - नॉनफिक्शन, SPT- किड्स, गेम शो और स्टूडियो का भारतीय बिजनेस शामिल है। वह SPE के चेयरमैन व सीईओ, टोनी विंसीकेरा के साथ SPE के रोजमर्रा के ऑपरेशंस को भी मैनेज करते हैं। 

आहूजा ने कई M&A वेंचर्स का नेतृत्व किया है, जिसमें  यूके प्रॉडक्शन कंपनी 'बैड वुल्फ', वीएफएक्स कंपनी 'पिक्सोमोंडो' को लीड करने के साथ-साथ   नॉनफिक्शन एंटरटेनमेंट कंपनी 'इंडस्ट्रियल मीडिया' का अधिग्रहण और स्कोपली का GSN मोबाइल गेम्स की सेल भी शामिल है। 

मार्च 2021 में सोनी में शामिल होने से पहले, आहूजा वॉल्ट डिज्नी टेलीविजन के सीएफओ व बिजनेस ऑपरेशंस के प्रेजिडेंट थे, जिसमें एबीसी नेटवर्क, एबीसी न्यूज, एबीसी स्वामित्व वाले स्टेशन, डिज्नी चैनल, डिज्नी टेलीविजन स्टूडियो, फ्रीफॉर्म, एफएक्स, हुलु ओरिजिनल्स और नेशनल ज्योग्राफिक शामिल थे। उन्होंने 2019 की शुरुआत में डिज्नी द्वारा फॉक्स के अधिग्रहण के बाद डिज्नी/एबीसी टेलीविजन और फॉक्स नेटवर्क के विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पहले, आहूजा फॉक्स नेटवर्क्स ग्रुप के सीएफओ थे और यहां वह ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स टेलीविजन, फॉक्स ब्रॉडकास्टिंग, फॉक्स केबल नेटवर्क्स, फॉक्स स्पोर्ट्स, नेशनल ज्योग्राफिक और फॉक्स नेटवर्क्स यूरोप और अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के लिए फाइनेंस, स्ट्रैजटी और बिजनेस डेवलपमेंट की देखरेख करते थे।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क एनपी सिंह रवि आहूजा
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago