होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'न्यूज़ नशा' के कॉन्क्लेव में जुटे दिग्गज, छाया लोकसभा चुनाव 2024 और पर्यावरण का मुद्दा

'न्यूज़ नशा' के कॉन्क्लेव में जुटे दिग्गज, छाया लोकसभा चुनाव 2024 और पर्यावरण का मुद्दा

बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण पर्यावरण अनुकूल कदम की जानकारी भी साझा की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के उभरते हुए डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ' न्यूज नशा ' (News Nasha) की ओर से 18 दिसंबर को "सांस - An environmental conclave 2023" का आयोजन किया गया। राजधानी नई दिल्ली के ले मेरिडियन में आयोजित इस कॉन्क्लेव में कई जानी मानी हस्तियों ने पर्यावरण से जुड़े तमाम मुद्दे उठाए। इन्हें कैसे हल किया जा सकता है, इसके जवाब भी तलाशे गए। कॉन्क्लेव की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उद्बोधन से हुई। इसके बाद शाम करीब चार बजे तक कई सत्रों में तमाम दिग्गजों ने अपने अपने विचार साझा किए। कॉन्क्लेव में 'न्यूज़ नशा' की एडिटर-इन-चीफ और सीईओ विनीता यादव ने इन दिग्गजों से पर्यावरण,राजनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली के प्रदूषण से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हो रहे बीमार

बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण पर्यावरण अनुकूल कदम की जानकारी भी साझा की। गडकरी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि, उन्हें चार दिन दिल्ली में रह कर ही इन्फेक्शन होने लगते है। दिल्ली में 40-45 प्रतिशत पॉल्यूशन ट्रांसपोर्ट से होता है। उन्होंने अपने मंत्रालय द्वारा उठाए गए और उठाए जाने वाले मुख्य कदमों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि, इलेक्ट्रिक पर कार 450 किमी तक चल सकती है। आने वाले सालों में 1.5 लाख इलेक्ट्रिक बसें आ रही है।पंजाब और हरियाणा में 180 प्रोजेक्ट पराली से इथेनॉल बनाने का कार्य गति से चल रहा है। उन्होंने बताया की कैसे अब श्रीलंका और बांग्लादेश इथेनॉल भारत से मांग रहे हैं। उन्होंने अपने वेस्ट टू वेल्थ मिशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि, वो कूड़े कचरे को इस्तेमाल में ला कर विकास का कार्य आगे बढ़ा रहे है। इससे पर्यावरण में काफी सुधार आने के अवसर है। दिल्ली में गाजीपुर कूड़े के पहाड़ की हाइट कम की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य में बांस की लकड़ी का इस्तेमाल कर प्रदूषण कम फैलने की बात कही। इससे युवाओं में रोजगार के अवसर भी तेजी बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट का ज़िक्र करते हुए बताया की, वो चेन्नई में चार लेयर सड़क निर्माण की योजना बना रहे हैं जिसमे नीचे रोड, इसके ऊपर दो फ्लाईओवर की लेयर और फिर मेट्रो की लेयर होगी। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक मेट्रो निर्माण की योजना साझा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से हो रही कमाई के बारे में बताया की, उससे आने वाले पैसे को वो सामाजिक कार्यों में लगाते है। सोशल व्यवसाय से उन्हे लगभग 25 करोड़ का कमाई हो चुकी है।

जैसे कांग्रेस बर्बाद हो गई, वैसे ही बीजेपी भी बर्बाद हो जाएंगी: अखिलेश यादव

कॉन्क्लेव के एक सेशन में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, पर्यावरण तब ही शुद्ध होगा जब बीजेपी देश से हटेगी। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार द्वारा ईडी के गलत इस्तेमाल करने पर कहा कि, बीजेपी सरकार कांग्रेस के कदम पर चल रही है। जैसे कांग्रेस बर्बाद हो गई, वैसे ही बीजेपी भी बर्बाद हो जाएंगी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिए गए अपने नारे 80 हटाओ भाजपा भगाओ का ज़िक्र भी किया। 2024 के चुनाव के INDIA गठबंधन के चेहरे के बारे में यादव ने कहा, पहले प्रधानमंत्री को हटाना है फिर नया चेहरा लाना है। अंत में दिल्ली के प्रदूषण का वर्णन कर उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ भी कर लो पर प्रदूषण नही जाने वाला।

चिराग पासवान ने नीतीश पर बोला हमला, शादी पर दिया ये जवाब

कार्यक्रम के एक सत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान भी शामिल हुए। चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के नारे देने वाले अपने नेपोटिज्म से लड़ाई का भी किस्सा साझा किया। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अब काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि,अगर अब मुझे उनके साथ काम करना होता तो वो मुझे भी नेपोटिस्म के नाम पर काफी कुछ कह देती।

पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री बनने के इच्छा को प्रकट करते हुए कहा कि, मुझे खुद की लकीरें इतनी बड़ी करनी है कि उसे कोई दूसरा देख कर लौट जाए। उन्होंने कहा, वो बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहता है। पिछले 2 दशक से मौजूदा सीएम सत्ता पर हैं लेकिन विकसित राज्य नहीं बना पाए। आज बिहार अगर पिछड़ता जा रहा है तो इसकी वजह शिक्षा की बदहाल स्थिति है। स्वास्थ्य के हालात ऐसे हैं जिसमें मुख्यमंत्री खुद की आंखों का ऑपरेशन करवाने कई किलोमीटर दूर दिल्ली आते हैं। आज बिहार की पहचान नालंदा यूनिवर्सिटी से पहचान होती है, लेकिन फिर भी बिहार बहुत पिछड़ता जा रहा है।अब बिहार में सरकार बदलकर  उसे सुधारने का समय आ गया है।

उन्होंने नीतीश कुमार के बदलते रंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, उनका के कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। वो लड़ते किसी और के साथ है। सरकार किसी और के साथ बनाते है। अगर वो फिर से अपना गठबंधन बदलते है तो ये आश्चर्य की बात नहीं होगी। अपने शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, अभी जनसेवा में इतना बिजी हु की मुझे निजी जीवन में क्या करना उसके बारे कुछ सोचा नही है। शादी के बारे में अभी तक कोई भी विचार नहीं किया है।

इसलिए दिल्ली के गार्डनों में डाला जा रहा है नालों का पानी

कार्यक्रम के एक सत्र में एन.डी.एम.सी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी शामिल हुए। इस दौरान उपाध्याय ने प्रदूषण से लड़ने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के विभिन्न उपकरणों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया की एन.डी.एम.सी को वाटर प्लस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। यह सर्टिफिकेट उन्हे नाले के पानी को शुद्ध कर फिर से उपयोग में ला कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के कार्य के लिए मिला है। दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में कई काम हो रहे है। शहर के करीब 50 प्रतिशत तक उद्यानों में नाले के साफ पानी का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने यमुना नदी के लिए पीड़ा व्यक्त कर कहा कि आज की दिल्ली सरकार यमुना के लिए दुर्भाग्य साबित हुई है।

प्रकृति इसलिए ले रही मनुष्यों से बदला: सोनू शर्मा

देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा भी कार्यक्रम के एक सत्र में शामिल हुए। शर्मा ने दिल्ली की बदलती हवा के बारे में कहा कि, अब प्रकृति ने मनुष्य से बदला लेना शुरु कर दिया है। इंसान प्रकृति से पानी, हवा और खाना लेना जनता है। लेकिन बदले में कुछ वापस नहीं करता है। इसी का प्रभाव आज हम सभी की जिंदगी पर पड़ रहा है। आज दिल्ली की हवा सांस लेने योग्य नहीं है। वर्तमान की छोटी छोटी गलतियां भविष्य के लिए बड़ी दिक्कत बन रही है।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

20 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago