होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों व नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों व नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस साल राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस का विषय है 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मीडिया'। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं-मंत्रियों ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत एक लोकतंत्र देश है और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है और पूरा देश आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। यह दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। इस साल (2023) राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस का विषय है 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मीडिया'। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं-मंत्रियों ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी पत्रकारों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी (Cm Yogi) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी पत्रकार साथियों को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की ढेरों बधाइयां एवं मंगलमय शुभकामनाएं! आप सभी लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। निष्पक्षता और निर्भयता के साथ लोकतंत्र की सेवा में सतत रत सभी सम्मानित पत्रकार साथियों का हार्दिक अभिनंदन!'

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'आप सभी को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निष्पक्षता और निःस्वार्थ भाव के साथ लोकतंत्र के सजग प्रहरी की भूमिका निभाने वाले आप सभी पत्रकार बंधुओ का हार्दिक अभिनंदन!'

अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अरुणाचल प्रेस क्लब में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मीन ने कहा कि सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। उन्होंने कहा कि इनमें पत्रकार कल्याण कोष भी शामिल है जो उनके व उनके परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए है। उन्होंने कहा कि पत्रकार पेंशन योजना पर भी काम चल रहा है और सरकार इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ओडिश के मुख्यमंत्री ने कहा, '#NationalPressDay पर पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र की आधारशिला है और यह लोगों की आवाज है। आइए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता की रक्षा करने और निष्पक्ष जानकारी के साथ लोगों को सशक्त बनाने का संकल्प लें।

 

 

वहीं, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गुरुवार को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ पर मीडिया जगत को बधाई देते हुए उनसे लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में सेवा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मीडिया जगत लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में कार्य करता है और पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास करता है।

तमांग ने कहा आगे कहा कि पत्रकारों के अथक प्रयासों का ही फल है कि समाज के नागरिकों को उन घटनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलती है जो हमारे वैश्विक दृष्टिकोण को आकार देती हैं। 

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से ऑनलाइन मंचों के उदय को देखते हुए डिजिटल युग में पत्रकारिता की विकसित होती प्रकृति पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग ने प्रसार के तरीके को बदल दिया है जो मीडिया जगत के लिए अवसर एवं चुनौतियां दोनों पेश करता है।

इस मौके पर गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'निष्पक्षता और निर्भयता के साथ लोकतंत्र को समृद्ध बनाकर राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोकतंत्र के सजग प्रहरी सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 


टैग्स नेशनल प्रेस डे
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago