होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘9X मीडिया’ के चीफ बिजनेस ऑफिसर पुनीत पांडे ने लिया ये फैसला
‘9X मीडिया’ के चीफ बिजनेस ऑफिसर पुनीत पांडे ने लिया ये फैसला
‘9X मीडिया’ (9X Media) के चीफ बिजनेस ऑफिसर पुनीत पांडे ने यहां 15 साल के कार्यकाल के बाद अब आगे बढ़ने का फैसला किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘9X मीडिया’ (9X Media) के चीफ बिजनेस ऑफिसर पुनीत पांडे ने यहां 15 साल के कार्यकाल के बाद अब आगे बढ़ने का फैसला किया है। पांडे शुरू से ही ‘9X मीडिया’ के सफर का हिस्सा रहे हैं। वह नेटवर्क की ग्रोथ को अगले लेवल पर ले जाने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
‘9X मीडिया’ में अपनी 15 साल की लंबी जर्नी पर टिप्पणी करते हुए पांडे ने कहा, ‘9X मीडिया नेटवर्क में यह मेरी सबसे रोमांचक और संतोषजनक यात्रा रही है। मुझे नेटवर्क की स्थापना की स्टोरी का हिस्सा बनने पर गर्व है। कभी भी ऐसा कोई बेकार पल नहीं रहा है, क्योंकि मुझे विभिन्न तरह के लोगों के साथ कई पदों पर काम करने का मौका मिला है। इकलौता म्यूजिक टेलीविजन चैनल होने से लेकर ‘9X मीडिया’ देश के सबसे बड़े म्यूजिक टेलीविजन नेटवर्क में विकसित हुआ है, जिसमें कई सैटेलाइट चैनल, एक इंडी म्यूजिक लेबल और कई यूनीक डिजिटल प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर में तीन दशकों से अधिक समय तक काम करने के बाद, मैंने अब अपने अगले कदम की घोषणा करने से पहले एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है।’
मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले पुनीत पांडे ने ‘एमटीवी’ (MTV), ‘जी टीवी’ (Zee TV), ‘रेडिफ डॉट कॉम’ (Rediff.com), ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi), ‘मिड-डे’ (Mid-day) और ‘रिलायंस एंटरप्राइज बिजनेस’ (Reliance Enterprise Business) जैसे कुछ प्रतिष्ठित मीडिया ब्रैंड्स के साथ भी काम किया है।
टैग्स चीफ बिजनेस ऑफिसर 9X मीडिया पुनीत पांडे