होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘डिज्नी स्टार’ में चंदन दास को मिली अब यह बड़ी जिम्मेदारी
‘डिज्नी स्टार’ में चंदन दास को मिली अब यह बड़ी जिम्मेदारी
चंदन दास नौ साल से ज्यादा समय से डिज्नी स्टार’ (Disney Star) के साथ जुड़े हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) ने स्टार प्लस और ‘डिज्नी किड्स ऐड्स सेल बिजनेस के ग्रुप हेड चंदन दास को रीजन हेड (ऐड सेल्स) के पद पर प्रमोट किया है। अपनी इस भूमिका में वह स्टार जलसा, जलसा मूवीज और जलसा किरण की कमान संभालेंगे।
चंदन दास ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में यह जानकारी शेयर की है। अपनी इस भूमिका में वह बंगाल और ओडिशा क्लस्टर के लिए ऐड सेल्स के नेशनल हेड आशीष गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे।
चंदन दास नौ साल से ज्यादा समय से डिज्नी स्टार’ के साथ जुड़े हुए हैं। पूर्व में वह HT Media, Info Edge और DPSC Limited जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
दास ने अपने करियर की शुरुआत ‘भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस’ (Bharti Axa Life Insurance) में बतौर रिक्रूटमेंट ऑफिसर की थी। इसके बाद वह ‘लैक्मे लीवर’ (Lakme Lever) में मैनेजमेंट ट्रेनी हो गए। चंदन दास ने कोलकाता की ‘West Bengal University of Technology’ से पढ़ाई की है।
टैग्स प्रमोशन डिज्नी स्टार स्टार जलसा चंदन दास