होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कई दिग्गजों को पीछे छोड़ इन्हें मिला ‘IMPACT Person Of The Year 2020' का अवॉर्ड

कई दिग्गजों को पीछे छोड़ इन्हें मिला ‘IMPACT Person Of The Year 2020' का अवॉर्ड

एक्संचेंज4मीडिया समूह द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘इंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर 2020’ (IMPACT Person of the Year 2020) अवॉर्ड के विजेता के नाम से पर्दा उठ गया है। इस साल यह अवॉर्ड ‘आईटीसी लिमिटेड’ (ITC Limited) के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी को दिया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के मुख्य आतिथ्य में दिल्ली के ‘द इंपीरियल’ होटल में दो दिसंबर को शाम करीब छह बजे से आयोजित होने वाले एक समारोह में यह अवॉर्ड दिया गया। यह पहला मौका था, जब यह अवॉर्ड समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया।

बता दें कि एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल यह अवॉर्ड दिया जाता है। ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ वर्ष 2005 में शुरू हुआ था। यह इस अवॉर्ड का 16वां एडिशन था।

संजीव पुरी को यह अवॉर्ड 100 साल पुरानी कंपनी को समय के साथ बदलने, इसे स्थिरता प्रदान करने और मजबूत बनाने, डिजिटल रूप से केंद्रित बनाने और देश की तेजी से बढ़ती एफएमसीजी (FMCG) कंपनियों की लिस्ट में शुमार करने के लिए दिया गया है।

‘ITC’ के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालने के बाद संजीव पुरी ने FMCG बिजनेस की विकासशील श्रेणियों को भविष्य के लिए पुनर्जीवित किया। महामारी के दौरान ‘ITC’ ने विशेष रूप से हाइजीन सेगमेंट (Hygiene segment) में 120 प्रॉडक्ट्स की एक रिकॉर्ड संख्या लॉन्च की, जो समय की जरूरत थी और यह इसमें सफल भी रहा। वित्तीय वर्ष 2017 (FY17) से वित्तीय वर्ष 2020 (FY20) तक शीर्ष भूमिका संभालने के बाद से तीन वर्षों के दौरान ‘ITC’ की प्रति शेयर आय में 47 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। इस समय अवधि में एफएमसीजी से इसका रेवेन्यू 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 15 हजार करोड़ रुपये हो गया।

इस साल इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वालों में ‘Zomato’ के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल, ‘Nykaa’ की सीईओ और फाउंडर फाल्गुनी नायर, ‘Publicis Groupe’ की सीईओ (साउथ एशिया) अनुप्रिया आचार्य, ‘Dream 11’ के को-फाउंडर्स हर्ष जैन और भावित सेठ, ‘Nazara Technologies’ के फाउंडर और जॉइंट एमडी नीतीश मित्रसेन, ‘Swiggy’ के को-फाउंडर्स राहुल जैमिनी, श्रीहर्ष मजेटी और नंदन रेड्डी, ‘upGrad’ के चेयरपर्सन और को-फाउंडर रोनी स्क्रूवाला और ‘Amul’ के एमडी (GCMMF) आर.एस सोढ़ी भी शामिल थे।

इससे पहले यह अवॉर्ड ‘Byju’s’ के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन, ‘Google India’ के पूर्व एमडी राजन आनंदन, ‘Patanjali Ayurved‘ के बाबा रामदेव, ‘Paytm‘ के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा, ‘Times Now और ET Now’ के पूर्व प्रेजिडेंट और एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी, ‘Zee Entertainment Enterprises Ltd‘ के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका, ‘Times Group‘ के एमडी विनीत जैन, पूर्व सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, ‘Taproot India‘ के फाउंडर एजनेलो डायस, ‘Network18 और Viacom18‘ के पूर्व ग्रुप सीईओ हरीश चावला, ‘Star India‘ के पूर्व सीईओ उदय शंकर, ‘Network18’ के फाउंडर राघव बहल और ‘CNN-IBN‘ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई को मिल चुका है।

‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर 2020 अवॉर्ड’ ‘एबीपी नेटवर्क’ द्वारा प्रजेंटेड था। इसमें ‘Zee5-Dekhtey Reh Jaogey’ ने को-पावर्ड की भूमिका निभाई और को-गोल्ड पार्टनर्स ‘डिस्कवरी प्लस’ और  ‘द हिंदू बिजनेस लाइन’ थे।


टैग्स इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर स्मृति ईरानी एफएमसीजी सेक्टर इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 आईटीसी लिमिटेड संजीव पुरी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago